राइज एंड शाइन सीजन 2 : मोटिवेशनल स्पीकर आशुतोष राणा ने कहा-सफलता के पीछे भागने से पहले असफलता का सामना करना सीखें
रायपुर। राजधानी के पंंडित दीनदयाल उपाध्याय आडिटोरियम में ‘राइज एंड शाइन सीजन 2Ó कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें मशहूर अभिनेता आशुतोष राणा बतौर मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में शामिल हुए. इस अवसर पर राणा ने शिक्षा और जीवन के मूल मंत्रों को साझा करते हुए युवाओं को सफलता के पीछे भागने से पहले असफलता का सामना करना सिखाने की सीख दी.
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आशुतोष राणा ने कहा, बच्चों को सफल होने से पहले असफल होने का हुनर सिखाइए. ऊपर चढऩे से पहले नीचे उतरने की व्यवस्था सिखाइए और चक्रव्यूह में फंसने से पहले उसमें से निकलने का तरीका सिखाइए. जब यह सब सीख जाएंगे, तो जीवन में परम आनंद अवश्य मिलेगा.
राणा ने इस बात पर जोर दिया कि शिक्षा केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रहे, बल्कि बच्चों को व्यवहारिक जीवन के अनुभवों के लिए तैयार करना चाहिए. राणा के प्रेरणादायक विचारों ने सभी को गहराई से प्रभावित किया.
कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल, खाद्य मंत्री दयालदास बघेल, कृषि मंत्री रामविचार नेताम समेत बड़ी संख्या में छात्र, युवा, शिक्षाविद और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे.