Google Analytics —— Meta Pixel

आपके लिए क्या लाया है (25.7.2025) आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल…

rashifal-500x282

ज्‍योत‍िषशास्‍त्र (Astrology), एक ऐसा व‍िज्ञान है, जो सूर्य, चंद्र, मंगल, बुध जैसे अंतर‍िक्ष के ग्रहों के आधार पर भव‍िष्‍य को जानने का प्रयास करता है| किसी के भविष्य की गहराइयों में छिपे रहस्यों को जानने और समझने के लिए ज्‍योत‍िष व‍िद्या का उपयोग किया जाता है| ज्‍योत‍िषशास्‍त्र के माध्यम से वेदों में दी गई स्‍पष्‍ट गणनाओं के आधार पर भव‍िष्‍य में होने वाली घटनाओं का अनुमान लगाया जा सकता है| आइए जानते हैं ज्योतिषशास्त्र के अनुसार कैसा रहेगा आपका आज का दिन….

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ

 चन्द्रमा चतुर्थ व गुरु तृतीय गोचर में है। गुरु टीचिंग,आईटी व बैंकिंग सेक्टर में जॉब में परिवर्तन को लेकर कोई नया विचार दे सकता है। वर्तमान जॉब में अपनी पोज़िशन के प्रति सजग रहें। करियर में प्रोग्रेस को लेकर खुश रहेंगे। युवा लव लाइफ में खुश व प्रफुल्लित रहेंगे। आज सांयकाल सुंदर डिनर में रहेंगे। हेल्थ अच्छी रहेगी।

  • आज का उपाय – श्रावण माह में शंकर जी की उपासना व मसूर व तिल का दान करना आपके लिए हितकर रहेगा।
  • शुभ रंग – लाल व नारंगी।
  • शुभ अंक – 02 व 03

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो

 चन्द्रमा कर्क व शनि मीन में हैं। गुरु गोचर अनुकूल है। टीवी ,रियल स्टेट,गारमेंट्स इंडस्ट्री व फ़िल्म से संबंधित लोग लाभ में रहेंगे। व्यवसाय में न्यू डील की सम्भावना है। इससे जुड़ी यात्रा आपके मन को रोमांचित कर देगी। जॉब में विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। बिजनेस में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे।

  • आज का उपाय – हनुमानचालीसा का 07 पाठ व तिल का दान करें।
  • शुभ रंग -नीला व सफेद।
  • शुभ अंक – 04 व 08

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह

चन्द्रमा का द्वितीय गोचर बिजनेस के लिए अनुकूल हैं। व्यवसाय में कई नवीन अवसरों को प्रदान करने वाला समय आ गया है। इस सुंदर अवसर को हाथ से जाने मत दें। यदि आप मीडिया व फाइनेंस जॉब में हैं व कोई चेंज चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यवसाय में कार्यों की अधिकता को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। लव पार्टनर संग कहीं यात्रा की प्लानिंग करें।

  • आज का उपाय – हनुमान चालीसा का 07 पाठ करें।
  • शुभ रंग – हरा व असमानी।
  • शुभ अंक – 04 व 08

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो

चन्द्रमा इसी राशि में है। जॉब को लेकर स्थिति कुछ डिस्टर्ब रहेगी। बिजनेस में प्रोग्रेस के संबंध में आपके लगातार अच्छे परफॉर्मेंस आ रहे। जॉब ऑफर हैं लेकिन अभी परिवर्तन के चांसेस कम हैं। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। मानसिक सामंजस्य बनाए रखें। लव लाइफ में नया मोड़ आ सकता है। कार ड्राइविंग को लेकर सजग रहें। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।

  • आज का उपाय – गाय को पालक खिलाएं।
  • शुभ रंग – लाल व नारंगी।
  • शुभ अंक – 02 व 09

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

बिजनेस को लेकर खुश रहेंगे। गुरु एकादश व चन्द्रमा द्वादश गोचर में है। बड़े भाई की सहायता से सफलता मिलेगी। लव लाइफ में माधुर्यता को और बेहतर करने के लिए कहीं डिनर पर जाएं।स्टूडेंट्स अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करेंगे। बिजनेसा में सही दिशा में कार्य करें। परिवार को लेकर तनाव का परित्याग करें। लव पार्टनर को गोल्डन रिंग गिफ्ट करें।

  • आज का उपाय – शिव उपासना करें।
  • शुभ रंग – लाल व पीला।
  • शुभ अंक – 02 व 07

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो

चन्द्रमा एकादश है। जॉब की स्थिति पहले से बेहतर होगी। अपने कर्म को और बेहतर करना होगा। स्टूडेंट्स को पढ़ाई में एकाग्रता लानी होगी। कई दिनों से पेंडिंग बिजनेसा कार्य को पूर्ण करें। आप जिससे भी बात करते हैं उसका मन मोह लेते हैं। यह कला ही आपको सफल करेगा। बहुत दिनों से रुका धन मिल जाएगा।

  • आज का उपाय – उड़द व गुड़ का दान करें।
  • शुभ अंक -03 व 06।
  • शुभ रंग – हरा व नीला

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

चन्द्रमा कर्म भाव में है। मीन के शनि व मिथुन के गुरु एजुकेशनल करियर में प्रगति के मार्ग प्रशस्त करेंगे। राजनीतिज्ञ सफल होंगे। परहित संसार की सबसे बड़ा पुण्य है। अपने कर्म को सुदृढ़ रखें। लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। आज कहीं घूमने जाएंगे। यह रोमांटिक यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। वाहन चलाने के प्रति लापरवाही हानिप्रद हो सकती है।

  • आज का उपाय – सप्त अन्न का दान करें।
  • शुभ रंग – नीला व आसमानी।
  • शुभ अंक – 04 व 06

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू

धन का आगमन होगा। दशम मंगल व अष्टम गुरु आर्थिक उन्नयन देंगे। स्टूडेंट्स को करियर को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। जॉब में कर्क व मकर के उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। हेल्थ के प्रति सचेत रहें।

  • आज का उपाय – गाय को पालक खिलाएं।
  • शुभ रंग – पीला व नारंगी।
  • शुभ अंक – 05 व 08

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

 दिवस मंगलमय रहेगा। गुरु सप्तम व शनि चतुर्थ में हैं। व्यवसाय में रुके धन के आगमन से प्रसन्नता होगी। अष्टम चन्द्रमा स्वास्थ्य सुख को लेकर आशान्वित करेंगे। आप जितना परिश्रम कर रहे हैं उसका प्रतिफल नहीं मिल रहा है। लव लाइफ को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे। लव पार्टनर के लिए भी समय निकालें। प्रेम में सत्य पर ही रहें।

  • आज का उपाय – चावल व तिल का दान करें।
  • शुभ अंक – 01 व 02।
  • शुभ रंग – पीला व सफेद

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी

चन्द्रमा सप्तम हैं। शनि मीन यानी तृतीय गोचर में हैं। जॉब में सफल रहेंगे। छात्र मेहनत करें। आप भावुक व्यक्ति हैं। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। धार्मिक यात्रा संभावित है। प्रेम में सुखद यात्रा होगी। लव लाइफ में ज्यादा इमोशन से बचें। स्वास्थ्य सुख उत्तम रहेगा।

  • आज का उपाय- सुंदरकांड का पाठ करें। धार्मिक पुस्तकों का दान पुण्यदायी है।
  • शुभ रंग – आसमानी व हरा।
  • शुभ अंक – 05 व 08

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

चन्द्रमा खष्ठम हैं। गुरु पंचम छात्रों के लिए शुभ व इस राशि से द्वितीय शनि तनाव व अनिर्णय की स्थिति से परेशान कर सकते हैं। चंद्रमा व गुरु शुभ हैं। जॉब परिवर्तन के लिए सही समय पर उचित निर्णय लेना सीखें। बिजनेस में निगेटिव सोच प्रॉब्लम दे सकती है। आज एक अच्छी बात ये रहेगी कि बहुत दिनों से रुका धन प्राप्त होने व मित्रों के सहयोग से मन प्रफुल्लित रहेगा। हेल्थ बेहतर रहेगा।

  • आज का उपाय – श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ व अनार का दान करें।
  • शुभ रंग – हरा व बैंगनी
  • शुभ अंक – 02 व 06

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची

 गुरु चतुर्थ व पंचम चन्द्रमा व्यवसाय में किसी नवीन निर्णय को लेकर थोड़ा तनाव में रख सकते हैं। गुरु चतुर्थ घर के लिए परिवार के लिए शुभ हैं। जॉब में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा दें। लव लाइफ में मृदुल वाणी आपको सुख देगी। टाइम मैनेजमेंट से ही आप सफल होते हैं। लव लाइफ बहुत ही सुंदर रहेगी। स्वास्थ्य सुख अच्छा रहेगा।

  • आज का उपाय – हनुमान जी की पूजा करें। श्रावण माह में शिवलिंग पर गंगाजल, दही व बेलपत्र अर्पित करें।
  • शुभ रंग – पीला व नारंगी।
  • शुभ अंक – 01 व 03।

रीसेंट पोस्ट्स