Google Analytics —— Meta Pixel

एक्सिस बैंक खाते से करोड़ों का गबन, कर्मचारी उमेश गोरले के खिलाफ एफआईआर दर्ज

aaa

डोंगरगढ़। धर्म नगर डोंगरगढ़ में संचालित एक्सिस बैंक के एक कर्मचारी द्वारा ग्राहकों के बैंक का दस्तावेज लेकर उनके खाते के रकम को अपने व रिश्तोदारों के खाते में ट्रांसफर कर करोड़ों रुपए के गबन करने का मामला सामने आया है. पीडि़तों की शिकायत पर पुलिस आरोपी बैंक कर्मचारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच में जुटी है. बताया जा रहा है कि मामले का खुलासा होने के बाद आरोपी कर्मचारी फरार हो गया है.

गौरतलब है कि शहर के महावीर तालाब के सामने संचालित एक्सिस बैंक ब्रांच में हाल में ग्राहकों के करीब 5 करोड़ों रुपए गबन होने की खबरें सामने आई थी. पीडि़तों ने मामले में बैंक के पूर्व कर्मचारी आरोपी उमेश गोरले के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है.

शिकायत में बताया गया है कि आरोपी बैंक के पूर्व कर्मचारी उमेश गोरले द्वारा ग्राहक चंदमल अग्रवाल निवासी चारभाठा सड़क चिरचारी, मूलचंद कोसरिया निवासी ग्राम नवागांव, तीरथ लाल पटेल निवासी ग्राम कुसमी मुसराकलान, बालक दास निवासी ग्राम पेंड्री, प्रमोद टेभूर्णीकर निवासी अबेडकर वार्ड डोंगरगढ, लोहिया अग्रवाल निवासी डोंगरगढ़ सहित अन्य ग्राहकों के खातों में हेरा-फेरी कर नवंबर 2022 से अप्रैल 2025 के बीच ग्राहको के नाम से फर्जी ऋण एवं ग्राहको के खाते से अनुचित तरीके के करोडो़ं रुपए का रकम हस्तांतरित कर गबन किया गया है.

पुलिस आरोपी उमेश गोरले के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना में जुटी है. मिली जानकारी के अनुसार शहर के कई नामी गिरामी, राइस मिलर, सूदखोरी का व्यापार करने वाले व्यापारी सहित आधा दर्जन बड़े किसानों का जमा पूंजी आरोपी द्वारा धोखाधड़ी कर अपने व रिश्तेदारों के खाते में ट्रांसफर किया गया है.