ज्योतिषशास्त्र (Astrology), एक ऐसा विज्ञान है, जो सूर्य, चंद्र, मंगल, बुध जैसे अंतरिक्ष के ग्रहों के आधार पर भविष्य को जानने का प्रयास करता है| किसी के भविष्य की गहराइयों में छिपे रहस्यों को जानने और समझने के लिए ज्योतिष विद्या का उपयोग किया जाता है| ज्योतिषशास्त्र के माध्यम से वेदों में दी गई स्पष्ट गणनाओं के आधार पर भविष्य में होने वाली घटनाओं का अनुमान लगाया जा सकता है| आइए जानते हैं ज्योतिषशास्त्र के अनुसार कैसा रहेगा आपका आज का दिन….
मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ
चन्द्रमा सप्तम है। गुरु तृतीय व शनि द्वादश हैं। छात्र सफल रहेंगे। जाँब के लिए समय कुछ नया करने का है। धन प्राप्ति के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए सफल रहेंगे। युवा लव लाइफ में तनाव से बचें। आपका करियर भी महत्वपूर्ण है। टाइम मैनेजमेंट का ख्याल रखें। आज का दिवस मंगलमय है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
आज का उपाय – श्री सूक्त का पाठ व अनार का दान करें।
शुभ रंग – लाल व पीला
शुभ अंक –01 व 09

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो
बिजनेस में नवीन कार्यों की सम्भावना है। चन्द्रमा खष्ठम मंगलमय हैं। ज्यादा यात्रा से बचें। जाँब में कार्यस्थल पर अच्छा व सकारात्मक वातावरण रहेगा, फिर भी आपके उच्चाधिकारी से आपका विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। शुक्र प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा। जाँब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।
आज का उपाय – सुंदरकांड का पाठ करें। तिल का दान करें।
शुभ रंग – हरा व नीला
शुभ अंक – 02 व 06

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह
चन्द्रमा पँचम व गुरु इसी राशि में गोचर कर रहे हैं। जाँब के लिए यह समय महत्वपूर्ण रहने वाला है। न्यू बिजनेस डील के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। संतान के करियर सम्बन्धी कार्य पूर्ण होगा। बिजनेस को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें।
आज का उपाय – भगवान शंकर जी की उपासना करें। फलों व तिल का दान करें।
शुभ रंग – हरा व आसमानी
शुभ अंक – 04 व 09

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
चन्द्रमा चतुर्थ व गुरु व्यय भाव में गोचर कर रहे हैं। जाँब परिवर्तन का प्रयास कर सकते हैं। करियर में इतना डेडिकेशन से लगे रहने के बावजूद सफलता नहीं मिल रही है। मित्रों संग यात्रा करेंगे। यदि आप रियल स्टेट या शेयर बाजार में धन का निवेश करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है।
आज का उपाय – श्री सूक्त का पाठ करें। अनार व फलों का दान करें।
शुभ रंग – लाल व नारंगी
शुभ अंक – 04 व 07

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
राशि स्वामी सूर्य कर्क व गुरु मिथुन में गोचर कर रहे हैं। बिजनेस में न्यू डील से प्रोग्रेस है। चन्द्रमा तृतीय गोचर में है जाँब में प्रोमोशन को लेकर प्रयास में रहेंगे, उच्चाधिकारियों की सहायता मिलेगी। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए प्रयासरत रहेंगे। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें। बिजनेस में सफलता मिलेगी।
आज का उपाय – हनुमान बाहुक का पाठ करें।
शुभ रंग – लाल व सफेद
शुभ अंक – 04 व 06

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
चन्द्रमा इसी राशि से द्वितीय भाव में है।व्यस्तता रहेगी। टाइम मैनेजनेन्ट का ध्यान रखें। कुछ नया कार्य करने की सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। प्रिय मित्र के आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। छात्र सफल रहेंगे। जाँब में आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग अति उत्तम रहेगा। आप निःसंकोच अपनी समस्या उनसे शेयर करें। बिजनेस में थोड़ा संघर्ष है।
आज का उपाय – श्री कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें। सप्त अन्न का दान करें।
शुभ रंग – हरा व नीला
शुभ अंक – 04 व 07

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
चन्द्रमा इसी राशि में व सूर्य कर्क गोचर में अनुकूल हैं। शुक्र व मङ्गल मंगलमय है। गारमेंट्स व ज्वेलरी बिजनेस से जुड़े लोग लाभान्वित होंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। जो लोग श्वांस रोग के पेशेंट हैं उनको आज सावधान रहना होगा। लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है। आज असत्य व क्रोध से बचें।
आज का उपाय – शिव जी की उपासना करें। तिल का दान करें।
शुभ रंग – आसमानी व हरा
शुभ अंक – 02 व 06

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू
जाँब में किसी डिस्प्यूट को लेकर मन परेशान रहेगा। बिजनेस को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान सायंकाल तक हो जाएगा। आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। बिजनेस में सफलता मिलेगी।
आज का उपाय – हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी 03 परिक्रमा करें। गुरु का आर्शीवाद प्राप्त करने से कार्य बाधा समाप्त होती है।
शुभ रंग – नारंगी व आसमानी
शुभ अंक – 02 व 08

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे
गुरु सप्तम है। आज किसी सरकारी कार्य में आपके अधीनस्थ मित्रों का सहयोग रहेगा। चन्द्रमा एकादश हैं। जाँब में अपने परफार्मेंस को और बेहतर करें। बिजनेस को लेकर खुश रहेंगे। कर्ज से मुक्ति मिलेगी। लव लाइफ को लेकर प्रसन्न व आनंदित रहेंगे। सायंकाल खूबसूरत डिनर पर रहेंगे।
आज का उपाय – हनुमान चालीस का 07 बार पाठ करें। गुड़ व गेंहू का दान लाभदायक है।
शुभ रंग – नारंगी व लाल।
शुभ अंक – 01 व 09

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी
बिजनेस में संघर्ष है। चन्द्रमा दशम व शनि तृतीय गोचर में है। फेमिली में सुख शांति का वातावरण पहले से बेहतर करें, सामंजस्य बढ़ाएं। आप एक ऊर्जावान व्यक्ति हैं। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। प्रेम में विवाह की बात घर में होगी। मकान क्रय करने का विचार आएगा।लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए प्रेमी को खूबसूरत पेंटिंग गिफ्ट करें।
आज का उपाय – सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 बार पाठ करें। उड़द व गुड़ का दान सहायक है।
शुभ अंक – हरा व आसमानी
शुभ अंक – 04 व 08

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
शनि इसी राशि से द्वितीय गोचर में व चन्द्रमा भाग्य भाव में है। जाँब में न्यू प्रोजेक्ट की प्राप्ति से खुश रह सकते हैं। बिजनेस में शांतिपूर्ण तरीक़े से समस्याओं को हल करें। बिजनेस में सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। शनि व राहु बोन प्रॉब्लम दे सकते हैं। स्वास्थ्य खराब हो सकता है।
आज का उपाय – शिव पुराण का पाठ करें।
शुभ रंग – सफेद व नीला
शुभ अंक – 05 व 09

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची
गुरु चतुर्थ व चन्द्रमा अष्टम गोचर में है।छात्रों के कॅरियर में सफलता है। बिजनेस में सक्सेस रहेगा। आपकी सकारात्मक सोच ही सफल दिशा में व्यापार को ले जाएगी।लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे। घर के वास्तु दोष को सही दिशा देने के लिए प्रयास करें। विद्वानों का योगदान रहेगा।
आज का उपाय – श्रावण माह में शिव उपासना करें। फलों का दान शुभ है।
शुभ अंक – 01 व 09
