बीवी के सामने साली के साथ हर रात… सगी बहन को भी युवती पर नहीं आया तरस, प्रेग्नेंट हुई तो घर में ही…
मुंबई: महाराष्ट्र के मुंबई से एक भयानक मामला सामने आया है. यहां एक 40 साल का जीजा पहले तो महीनों तक साली का रेप किया, जब साली प्रेग्नेंट हुआ और बड़ी बहन को अपना दुख बताया तो उसने कुछ ऐसा किया जिसे जान आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी. चलिए आपको बताते हैं पूरा मामला क्या है.
दरअसल, एक 40 वर्षीय व्यक्ति मुंबई में अपनी साली के साथ लगातार मार्च 2024 से लेकर इस साल जुलाई तक कई बार बलात्कार किया. इतना ही नहीं जब साली प्रेग्नेंट हो गई तो उसने अपनी बड़ी बहन को जीजा की करतूत के बारे में बताया. लेकिन बड़ी बहन तो उससे भी अजीब निकली, उसने अपनी बहन को चुप रहने को कहा.
बड़ी बहन ने अपने पति की करतूत को छुपाने के लिए लड़की को कभी भी मेडिकल जांच या इलाज के लिए बाहर नहीं जाने दिया. उसने खुद ही घर पर लड़की की डिलीवरी करवाई. लेकिन जब लड़की की हालत बिगड़ने लगी, तो उसे भाभा अस्पताल ले जाया गया. इसके बाद अस्पताल से पुलिस को इस घटना की जानकारी मिली.
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि लड़की और उसका बच्चा दोनों फिलहाल ठीक हैं. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके जीजा ने मार्च 2024 से लेकर इस साल जुलाई तक कई बार उसके साथ बलात्कार किया. गर्भवती होने के बाद पीड़िता ने जब अपनी बड़ी बहन से इस बारे में शिकायत की तो उसने कथित तौर पर खामोश रहने की धमकी दी.
अब पुलिस ने दोनों पति-पत्नी के खिलाफ पोक्सो एक्ट और बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने पीड़िता की बड़ी बहन पर अपराध की जानकारी छुपाने, सबूत मिटाने और पीड़िता को धमकाने का भी आरोप लगाया है.