आपके लिए क्या लाया है (6.8.2025) का दिन, पढ़ें आज का राशिफल…

rashifal-500x282

ज्‍योत‍िषशास्‍त्र (Astrology), एक ऐसा व‍िज्ञान है, जो सूर्य, चंद्र, मंगल, बुध जैसे अंतर‍िक्ष के ग्रहों के आधार पर भव‍िष्‍य को जानने का प्रयास करता है| किसी के भविष्य की गहराइयों में छिपे रहस्यों को जानने और समझने के लिए ज्‍योत‍िष व‍िद्या का उपयोग किया जाता है| ज्‍योत‍िषशास्‍त्र के माध्यम से वेदों में दी गई स्‍पष्‍ट गणनाओं के आधार पर भव‍िष्‍य में होने वाली घटनाओं का अनुमान लगाया जा सकता है| आइए जानते हैं ज्योतिषशास्त्र के अनुसार कैसा रहेगा आपका आज का दिन….

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ

सूर्य चतुर्थ तथा चन्द्रमा नवम गोचर में शुभ हैं। गुरु तृतीय व शनि व्यय भाव में हैं। जाँब में कई रुके कार्य बनेंगे। रुके व्यावसायिक प्रोजेक्ट पूर्ण करें। बहुत ज्यादा यात्रा से बचें, स्वास्थ्य भी महत्वपूर्ण है। प्रेम में विवाद का स्थान होता ही नहीं है। व्यवसाय में कुछ नवीन स्वप्न सम्मिलित होंगे। लव लाइफ में मधुर्यता बनी रहेगी।

  • आज का उपाय —भगवान शंकर जी की उपासना करें। शिवलिंग पर बेलपत्र व शहद अर्पित करें। बिजनेस में प्रोग्रेस के लिए कनकधारास्तोत्र व श्री सूक्त का पाठ करें।
  • शुभ रंग -लाल व पीला।
  • शुभ अंक -03 व 09।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो

चन्द्रमा अष्टम गोचर करके छात्रों को बड़ी सफलता दे सकता है। जाँब में कुछ नए दायित्व मिलने की सम्भावना है। कार्यस्थल पर विवाद हो सकता है। क्रोध पर संयम रखें। शुक्र प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा। जाँब में आप कुछ विशेष रुके कार्यों को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।

  • आज का उपाय -भगवान श्री गणेश जी की पूजा करते रहें। उड़द व कम्बल का दान करें।
  • शुभ अंक -02 व 06।
  • शुभ रंग -सफेद व हरा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह

गुरु इसी भाव व चन्द्रमा सप्तम गोचर में हैं। बिजनेस के लिए सफलता वाला टाइम है। किसी भी ऑफिस डिस्प्यूट को आगे न बढ़ने दें। यदि आप जमीन में धन का निवेश करना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। लव लाइफ को लेकर चिंतित रहेंगे। भाग दौड़ बनी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें।

  • आज का उपाय -ऋग्वैदिक श्री सूक्तम की 16 ऋचाओं का पाठ करें। फलों का दान करें।
  • शुभ रंग -हरा व नीला।
  • शुभ अंक -02 व 03।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो

चन्द्रमा खष्ठम व गुरु व्यय भाव में हैं। जाँब में प्रोमोशन की सम्भावना है। छात्रों को कॅरियर में लगातार बेहतर परफार्मेंस देने के बावजूद भी बड़ी सफलता अभी नहीं मिल पा रही है। पॉलिटिक्स से सम्बंधित जातक सफल रहेंगे। हेल्थ को लेकर तनाव आ सकता है। लव लाइफ अच्छी रहेगी।

  • आज का उपाय –शिव मंदिर जाएं और शिवलिंग पर गंगा जल अर्पित करें। मूंग व गुड़ का दान करें।
  • शुभ अंक -03 व 09।
  • शुभ रंग -लाल व पीला।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

 चन्द्रमा धनु राशि यानी पँचम गोचर व सूर्य द्वादश रहेंगे। जांब में उच्चाधिकारियों की सहायता मिलेगी। अपने कॅरियर को लेकर कभी कभी असन्तुष्ट हो जाते हैं। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें। लव लाइफ में भावनाओं पर नियंत्रण रखें।

  • आज का उपाय – हनुमान चालीसा का पाठ व तिल का दान करें।
  • शुभ रंग -लाल व नारंगी।
  • शुभ अंक -03 व 09।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो

जाँब में नित नई सफलता व आपकी फ्यूचर प्लाइनिंग चमत्कारिक है। चन्द्रमा आज इसी राशि से चतुर्थ गोचर में है। आपको धन व्यय का भी ख्याल रहता है। टाइम मैनेजमेंट व सिस्टेमैटिक वर्क प्रोग्रेस तकनीक ही आपको सफल करती है। धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। छात्र सफल रहेंगे। छात्र कॅरियर में प्रोग्रेस के लिए और मेहनत करें। लव लाइफ बेहतर रहेगी।

  • आज का उपाय-हरी मूंग का दान करें। श्री सूक्त उपासना करें।
  • शुभ रंग -हरा व नीला।
  • शुभ अंक -04 व 08।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

 जाँब में संघर्ष के बाद सफलता है। चन्द्रमा तृतीय है। न्यू बिजनेस डील को लेकर प्रयासरत रहेंगे। पारिवारिक दायित्व व जाँब के समय व जिम्मेदारियों को लेकर संतुलन बनाना होगा। लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। शुगर के पेशेंट लोगों को खान पान में परहेज करना होगा। अनियमित दिनचर्या स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है।

  • आज का उपाय –श्री हनुमान जी की उपासना करें।
  • शुभ अंक -02 व 07।
  • शुभ रंग -नीला व आसमानी।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू

द्वितीय चन्द्रमा व अष्टम गुरु घर-परिवार के लिए शुभ हैं। जाँब को और बेहतर करने में प्रयासरत रहेंगे। आध्यात्मिक सतसंग से मन आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा। सायंकाल के बाद लव लाइफ को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। घर में परिवार का सहयोग लाभप्रद रहेगा। यात्रा सुखद रहेगी।

  • आज का उपाय -भगवान विष्णु उपासना करें। तिल व उडद का दान करते रहें।
  • शुभ अंक -03 व 06।
  • शुभ रंग -लाल व पीला।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

गुरु सप्तम व शनि चतुर्थ गोचर में है। कॅरियर में नित नयी सफलता है। चन्द्रमा सप्तम है। चन्द्रमा कफ जनित रोगों को लेकर परेशान कर सकते हैं। सूर्य कर्क में हैं। जाँब में कार्यों के तनाव से डिस्टर्ब रह सकते हैं। व्यावसायिक सफलता खुश करेगी।

  • आज का उपाय -शिवलिंग को दूध व मधु सपर्पित करें। गाय को गुड़ खिलाएं।
  • शुभ रंग -पीला व नारंगी।
  • शुभ अंक –03 व 07।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी

सूर्य कर्क व शनि मीन में है। चन्द्रमा द्वादश है। व्यवसाय को लेकर कुछ तनाव हो सकता है। छात्र अध्ययन को सही दिशा दे सकते हैं। लव लाइफ बेहतर रहेगी। बिजनेस में प्रोग्रेस थोड़ा स्लो रहेगा। स्वास्थ्य में बीपी के पेशेन्ट ध्यान दें।

  • आज का उपाय –श्री कृष्ण उपासना आपकी सहायता करेगी। पारिवारिक उन्नति के लिए शिवलिंग को गंगा जल व मधु अर्पित करें। प्रेम में विश्वास बनाए रखें। चावल का दान करें।
  • शुभ रंग -लाल व आसमानी।
  • शुभ अंक -04 व 07।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

इसी राशि से खष्ठम सूर्य व पँचम गुरु व्यवसाय को लेकर खुश रख सकते हैं। चन्द्रमा एकादश व गुरु पँचम है। कई दिनों से रुका कोई बड़ा बिजनेस प्रोजेक्ट मिल सकता है। छात्र अध्ययन को क्रमबद्ध तरीक़े से करें। लव लाइफ सुंदर रहेगी। सायंकाल कहीं दूर घूमने जा सकते हैं। स्वास्थ्य सुख अच्छा रहेगा।

  • आज का उपाय -श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।
  • शुभ रंग -नीला व हरा।
  • शुभ अंक -,03 व 06।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची

शनि इसी राशि में शुभ हैं। गुरु चतुर्थ व चन्द्रमा दशम मङ्गलमय हैं। कभी कभी आपका भाग्य कुछ कार्य एकाएक कर देता है, आज वही बात जाँब को लेकर रहेगा। बिजनेस को लेकर खुश रहेंगे। छात्र अपनी स्टडी को सही दिशा देंगे जिसमें आपके टीचर्स का बहुत योगदान रहेगा। लव पार्टनर संग सुखद यात्रा संभावित है। लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे। सांयकाल उसके साथ डिनर पर जाएं।

  • आज का उपाय — श्री सूक्त का पाठ करें। गाय को गुड़ खिलाएं व तिल का दान करें।
  • शुभ रंग -नारंगी व हरा।
  • शुभ अंक -02 व 09।