आईपीएस हिमांशु गुप्ता को राष्ट्रपति पदक, आईपीएस सुनील शर्मा सहित 14 को गैलेंट्री अवार्ड
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभर के पुलिस जवानों,अफसरों के अलावा अलग-अलग क्षेत्र में काम करने वाले ऐसे अफसर व जवान जिन्होंने अपनी ड्यूटी के दौरान अदम्य साहस व वीरता का प्रदर्शन किया हो, उनको राष्ट्रपति अपने हाथों से मैडल के साथ सम्मानित करतीं हैं। इसी कड़ी में इस बार गैलेंट्री अवार्ड के लिए छत्तीसगढ़ के 14 पुलिस अफसरों व जवानों का चयन किया गया है। तीन ऐसे भी जवान हैं जिन्होंने अदम्य साहस का परिचय देते हुए वीरगति को प्राप्त हो गए हैं। इन जवानों को मरणोपरांत वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
छत्तीसगढ़ के लिए यह गौरव का क्षण है, इस बार गैलेंट्री अवार्ड वीरता पुरस्कार के लिए आईपीएस सुनील शर्मा सहित 14 पुलिस अफसरों व जवानों के नाम को शामिल किया गया है। राष्ट्रपति इन अफसरों व जवानों को वीरता पदक से सम्मानित करेंगी। आईपीएस व डीजीजी जेल हिमांशु गुप्ता को राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जाएगा। वे छत्तीसगढ़ के इकलौते आईपीएस अफसर हैं जिनका नाम राष्ट्रपति पदक के लिए गया है।
ये हैं छत्तीसगढ़ जबांज अफसर जिनको मिलेगा वीरता पुरस्कार
आईपीएस सुनील शर्मा, सब इंस्पेक्टर संजीव कुमार मदिले, मरकाम हरमा, मरकाम देवा सिपाही रोशन गुप्ता, सिपाही सूरज कुमार मरकाम,सिपाही मांडवी सानू, कंपनी कमांडर करौद सिंह, सिपाही पुरुषोत्तम देवांगन,एएसआई रामू राम नाग,सिपाही कुंजराम जोगी व सिपाही वनजाम भीमा
मेरीटाेरियस अवार्ड से ये होंगे सम्मानित
आईपीएस व आईजी ध्रुव गुप्ता,आईपीएस प्रशांत कुमार ठाकुर, श्वेता राजमणि कमांडेंट,एसपी रवि कुमार कुर्रे, इंस्पेक्टर कौशल्या भट्ट,रोहित कुमार झा, कमलेश कुमार मिश्रा, प्लाटून कमांडर डालसिंह नामदेव प्लांटून, कंपनी कमांडर दिलीप कुमार सिन्हा, असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर सुशील कुमार बलुवा।