फिर बदला मौसम का रुख: 16 जिलों में आंधी-बारिश को लेकर अलर्ट जारी, जाने छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों में आज मौसम कैसा रहेगा
रायपुर: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम का रुख बदला-बदला सा है। लोगों को कभी गर्मी और उमस तो कभी बारिश का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने आज गुरुवार को छत्तीसगढ़ के 16 जिलों में आंधी के साथ बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। तो चलिए जानते हैं छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों में आज मौसम कैसा रहेगा।
5 जिलों के लिए ऑरेज अलर्ट जारी
मौसम विभाग (IMD) ने आज गुरुवार को छत्तीसगढ़ के 16 जिलों में आंधी के साथ बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। 16 में से 5 जिलों के लिए ऑरेज और 11 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। जिन 5 जिलों के लिए ऑरेज अलर्ट जारी किया गया है, उनमें धमतरी, कांकेर, बीजापुर, नारायणपुर और दंतेवाड़ा शामिल है।
11 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी
जिन 11 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, उनमें बालोद, राजनांदगांव, दुर्ग, गरियाबंद, सुकमा, कोंडागांव, बस्तर, कबीरधाम , बेमेतरा, मुंगेली और रायगढ़ शामिल है। इस दौरान मौसम विभाग (IMD) ने गरज-चमक के साथ ही आकाशीय बिजली भी गिरने की संभावना जताई है। साथ ही लोगों को भी सावधान रहने की सलाह दी गई है।
उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव वाला क्षेत्र
मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में कम दबाव वाला क्षेत्र बना हुआ है। जिसकी वजह से छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में अगले 5 दिनों तक बारिश हो सकती है। छत्तीसगढ़ में 1 जून से 13 अगस्त तक 678 मिलीमीटर बारिश हुई है। पिछले 24 घंटे में छत्तीसगढ़ के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। कहीं कहीं पर भारी बारिश भी दर्ज की गई है।
आकाशीय बिजली से बचने के उपाय
- बारिश और गरज-चमक के दौरान खुले मैदान में न जाएं।
- बारिश और गरज-चमक के दौरान तालाबों से दूर रहें।
- बारिश से बचने के लिए पेंड़ो और खंबों का सहारा न लें।