ज्योतिषशास्त्र (Astrology), एक ऐसा विज्ञान है, जो सूर्य, चंद्र, मंगल, बुध जैसे अंतरिक्ष के ग्रहों के आधार पर भविष्य को जानने का प्रयास करता है| किसी के भविष्य की गहराइयों में छिपे रहस्यों को जानने और समझने के लिए ज्योतिष विद्या का उपयोग किया जाता है| ज्योतिषशास्त्र के माध्यम से वेदों में दी गई स्पष्ट गणनाओं के आधार पर भविष्य में होने वाली घटनाओं का अनुमान लगाया जा सकता है| आइए जानते हैं ज्योतिषशास्त्र के अनुसार कैसा रहेगा आपका आज का दिन….
मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ
सूर्य पँचम भाव में हैं। 02:35 pm के बाद चन्द्रमा तृतीय रहेंगे। आज का दिवस संघर्ष का है। जाँब में प्रगति व पद परिवर्तन के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए अनवरत प्रयास करते रहेंगे। युवा लव लाइफ में इमोशन से बचें। आपका कॅरियर बहुत महत्वपूर्ण है। स्वास्थ्य के लिए सुधार का समय है। क्रोध पर नियंत्रण रहे।
आज का उपाय – भगवान विष्णु जी की उपासना करें। ऑफिस में क्रोध पर संयम रखना आपके लिए हितकर रहेगा।
शुभ रंग -पीला व सफेद।
आज का शुभ अंक –03व 09

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो
चतुर्थ सूर्य व 02:35 pm के बाद इस राशि से चतुर्थ चन्द्रमा शुभ रहेंगे। शनि एकादश हैं। गुरु व चन्द्रमा जाँब में प्रोमोशन की सम्भावना दे सकते हैं। बिजनेस में तनाव से बचें।अपने वर्क पर फोकस करें। किसी उच्चाधिकारी से ही आपका विवाद हो सकता है।वाणी पर संयम रखें। जाँब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। उदर विकार को लेकर चिंतित रहेंगे। लव लाइफ थोड़ी तनावग्रस्त रहेगी।
आज का उपाय -सूर्य पूजा करते रहें। मन्दिर में हनुमान जी के विग्रह की 03 परिक्रमा करें।
शुभ रंग –लाल व हरा।
शुभ अंक –05 व 07

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह
शनि दशम है। तृतीय सूर्य व इस राशि के गुरु मंगलमय हैं। आज का दिन स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। कॅरियर चेंज लाभप्रद रहेगा। 02:35pm के बाद चन्द्रमा इसी राशि मे रहेंगे। जाँब में रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। लांग ड्राइव पर जाएंगे।
आज का उपाय –सुंदरकांड का पाठ व अन्न दान करें।
शुभ रंग –आसमानी व हरा।
शुभ अंक -01 व 09

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
02;35 pm के बाद द्वादश चन्द्रमा व गुरु बिजनेस में लाभ देंगे। बिजनेस के न्यू प्रोजेक्ट पर वर्क शुरू कर सकते हैं। बिजनेस में लगातार मेहनत के बावजूद सफलता नहीं मिल रही है। यदि आप जाँब चेंज करने का विचार करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है।
आज का उपाय –शिव मंदिर जाएं।रुद्राभिषेक करें।
शुभ रंग –बैगनी व हरा।
शुभ अंक -03 व 07

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
सूर्य इसी राशि में व चन्द्रमा एकादश हैं। आप जाँब में किसी विशेष उन्नति को लेकर खुश रहेंगे। पिता की सहायता मिलेगी। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें। बिजनेस में प्रगति है।
आज का उपाय –उड़द का दान सबसे श्रेष्ठ दान है। हनुमान जी की उपासना करते रहें।
शुभ रंग –लाल व पीला।
शुभ अंक –02 व 03

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
02:35 pm के बाद चन्द्रमा दशम व सूर्य सिंह में हैं।आपके लिए आज का दिवस धार्मिक कार्यों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। आपका आत्मबल बहुत सुंदर है । आज की यात्रा आपको सफल करेगी। व्यवसाय में रुके किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। लव लाइफ को लेकर यात्रा की प्लानिंग करेंगे।
आज का उपाय –कनकधारा स्तोत्र का पाठ व फलों का दान करें। विहंगों को दाना पानी देते रहेंगे। जाँब में आपके उच्चाधिकारियों के सहयोग के लिए पिता का चरण स्पर्श कर आर्शीवाद लें।
शुभ रंग -हरा व नीला।
शुभ अंक –04 व 07

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
शुक्र व बुध व्यवसाय में नवीन कार्यों को लेकर प्रयासरत रहेंगे। 02:35 pm के बाद चन्द्रमा नवम रहेंगे। कॅरियर में सफलता के लिए खूब मेहनत करें। लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। जो लोग बीपी या शुगर के पेशेंट हैं उनको आज खान पान में परहेज करना होगा। लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है।
आज का उपाय -सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।असत्य बोलने से बचें।
शुभ रंग -नीला व हरा।
शुभ अंक –04 व 08

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू
सूर्य इस समय इसी राशि से दशम भाव में हैं।चन्द्रमा 02:35 pm के बाद अष्टम है।पारिवारिक निर्णय को लेकर मन असमंजस से भरा रहेगा। छात्र अगले स्टडी को लेकर चली आ रही कुछ पूर्व चिंताएं थीं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी।
आज का उपाय –राशि स्वामी मंगल व गुरु के बीज मन्त्र का जप करें। मन्दिर में घड़ी दान करने से कार्य बाधा समाप्त होती है।
शुभ अंक –03 व 09

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे
राशि स्वामी चन्द्रमा 02:35 pm के बाद सप्तम व गुरु सप्तम गोचर कर रहे हैं। जाँब को लेकर बहुत ही सीरियस व न्यू जाँब के प्रयास में संलग्न रहेंगे। पारिवारिक तनाव को लेकर मन भयाक्रांत रहेगा। अपने दायित्व को बेहतर करें। अनचाही यात्रा से परेशान रहेंगे। लव लाइफ में समय के अभाव का आगमन हो सकता है।
आज का उपाय –शिवलिंग को मधु, बेल पत्र व गंगा जल सपर्पित करें। इस कार्य को करने से दैहिक संताप से मुक्ति मिलेगी।
शुभ रंग –पीला व लाल।
शुभ अंक –03 व 05

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी
शनि तृतीय व 02:35 दोपहर के बाद चन्द्रमा खष्ठम कॅरियर के लिए प्रगतिकारक है। जाँब में स्थिति पहले से बेहतर होगा। धार्मिक यात्रा संभावित है। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। शनि की स्थिति आपकी सहायता करेगी। प्रेम में सुखद यात्रा होगी। वाहन क्रय करने का विचार आएगा। ऑफिस में सुंदर व सुखद माहौल रहेगा।
आज का उपाय -श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। उड़द व गुड़ का दान फलदायी है।
शुभ रंग –नीला व सफेद।
शुभ अंक –02 व 09

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
शनि इसी राशि से द्वितीय भाव में व 02;35 pm के बाद मिथुन के चन्द्रमा-गुरु एकसाथ पँचम गोचर में हैं। बिजनेस में अपने परफार्मेंस से खुश रह सकते हैं। जाँब में नवीन प्रोजेक्ट आरम्भ करेंगे। किसी भी बड़े कार्य या प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीक़े से हल करें। सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। खान पान पर ध्यान दें। योग करते रहें।
आज का उपाय — श्री सुंदरकांड का पाठ करें।
शुभ रंग -सफेद व हरा।
शुभ अंक –04 व 08

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची
02:35 pm के बाद चन्द्रमा-गुरु चतुर्थ रहेंगे। शनि इसी राशि में हैं। जाँब व बिजनेस में आपकी प्रगति अब सही दिशा में पहुँचेगी। कॅरियर में प्रगति को लेकर खुश रहेंगे। छात्र अपनी स्टडी को सही दिशा देंगे जिसमें आपके टीचर्स व मित्रों का बहुत योगदान रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। वाहन क्रय करने के संयोग बन सकते हैं।
आज का उपाय —गुरु व शनि के बीज मंत्र का जप व तिल -गुड़ का दान करें।
आज का शुभ रंग -लाल व सफेद।
शुभ अंक –01 व 03
