जिन महिलाओं को चाहिए मां बनने का ‘सुख’, उनके साथ संबंध बनाता है शख्स, 7 औरतों को किया गर्भवती!

pregnant
जापान| आधुनिक विज्ञान ने भले ही संतान सुख पाने के रास्ते आसान कर दिए हों, लेकिन हर कोई आसानी से माता-पिता नहीं बन पाता. कई बार समाज की पुरानी सोच, कानूनी बाध्यताएं या महंगी मेडिकल ट्रीटमेंट सिंगल महिलाओं और समलैंगिक जोड़ों (Same-Sex Couples) के लिए मुश्किलें खड़ी कर देते हैं. ऐसे में जापान के ओसाका का रहने वाला एक शख्स का चौंकाने वाला काम दुनिया भर में चर्चा का विषय बन गया है. वह मुफ्त में स्पर्म डोनेट करने के लिए दो तरीके अपनाता है- पहला, ‘इनसेमिनेशन’ (बिना संबंध बनाए) और दूसरा सीधे तौर पर ‘संबंध’ बनाकर. यह उन महिलाओं को मां बनने का सुख देता है, जो किसी कमी की वजह से प्रेग्नेंट नहीं हो पा रही हैं. यह शख्स न तो कोई डॉक्टर है, न ही किसी क्लिनिक का हिस्सा है, फिर भी महिलाएं बड़ी संख्या में डॉक्टर को छोड़कर उसके पास क्यों जा रही हैं, यह सवाल लोगों को हैरान कर रहा है.
कंसाई टीवी से बात करते हुए 38 साल के हाजिमे (Hajime) नाम के इस शख्स ने बताया कि उसने यह काम 5 साल पहले तब शुरू किया, जब एक दोस्त ने उससे मदद मांगी. हाजिमे के दोस्त ने बताया था कि उसमें शुक्राणुओं की कमी है और वह अपनी पत्नी के साथ मिलकर बच्चे पैदा नहीं कर सकता. तब उसने हाजिमे से अपनी पत्नी के साथ संबंध बनाकर उसे प्रेग्नेंट करने की गुजारिश की थी. इस असामान्य रिक्वेस्ट को सुनकर हाजिमे हैरान था, लेकिन कुछ दिनों बाद जब उसने इस बारे में रिसर्च की और जाना कि कई लोग ऐसी ही मुश्किलों का सामना कर रहे हैं, तो वह मुफ्त में मदद करने के लिए राजी हो गया. कपल ने बच्चे को अपना मानकर उसे पालने का वादा किया और अगले साल उनका बच्चा पैदा हुआ. हाजिमे ने कहा, “ईमानदारी से कहूं तो, जब बच्चा पैदा हुआ, तो मेरी मिली-जुली भावनाएं (mixed feelings) थीं, लेकिन मेरे दोस्त के माता-पिता ने कई बार कहा था कि उन्हें पोता-पोती चाहिए. इसलिए मेरा दोस्त बहुत खुश था और उसने मेरा बहुत शुक्रिया अदा किया.”
दोस्त की खुशी देखकर हाजिमे को दूसरों की मदद करने की प्रेरणा मिली, जिसके बाद उसने एक सोशल मीडिया अकाउंट बनाया, ताकि वह गुप्त रूप से स्पर्म डोनर के रूप में लोगों को अपनी सर्विस दे सके. वह अपनी विश्वसनीयता (credibility) दिखाने के लिए हर महीने अपनी संक्रामक रोग परीक्षण (infectious disease test) के रिजल्ट अपलोड करता है, जबकि हर टेस्ट में करीब 11,700 जापानी येन (लगभग 6,500 रुपये) खर्च होते हैं. वह अपनी इमानदारी दिखाने के लिए अपनी यूनिवर्सिटी डिप्लोमा की कॉपी भी ऑनलाइन शेयर करता है. बता दें कि हाजिमे मुफ्त में अपनी सेवाएं देता है और सिर्फ आने-जाने का खर्च मांगता है. उसने साफ तौर पर कहा है कि वह किसी भी बच्चे के लिए पितृत्व या फाइनेंसियल रिस्पॉन्सिबिलिटी का दावा नहीं करेगा.
अब तक हाजिमे को 20 से ज्यादा रिक्वेस्ट मिल चुके हैं और उसने सफलतापूर्वक 7 महिलाओं को प्रेग्नेंट होने में मदद की है, जिनमें से 4 बच्चों को जन्म दे चुकी हैं. उसने सोचा था कि उसके पास ज्यादातर रिक्वेस्ट उन कपल्स से आएंगे, जो उसके दोस्त की तरह बच्चे पैदा करने में सक्षम नहीं हैं, लेकिन उसे जानकर हैरानी हुई कि उसके ज्यादातर ग्राहक समलैंगिक पार्टनर और सिंगल महिलाएं थीं, जो बच्चे तो चाहती थीं, पर शादी नहीं करना चाहती थीं. बता दें कि जापान में अविवाहित महिलाओं और सेम-सेक्स कपल्स के लिए फर्टिलिटी ट्रीटमेंट से जुड़ी कानूनी पाबंदियां हैं. ऐसे में हाजिमे की ये अजीबोगरीब सर्विस उनके लिए ‘आसान उम्मीद’ बनकर आई है.
जापान में ऐसा कोई कानून नहीं है, जो निजी स्पर्म डोनेशन या इसके ऑनलाइन प्रचार पर रोक लगाता हो, इसलिए यह काम कानूनी तौर पर एक ‘ग्रे एरिया’ में आता है. इसी वजह से यह मुद्दा काफी विवादों में भी है, क्योंकि कई लोग इसके कानूनी पहलुओं को लेकर चिंता जता रहे हैं. एक व्यक्ति ने कहा, “जब इतनी मांग है, तो क्या कानूनों को समय के साथ नहीं बदलना चाहिए?” कई लोगों ने इसकी आलोचना भी की. हालांकि, इन सभी विवादों के बावजूद हाजिमे का कहना है कि उनका मोटिवेशन पैसा नहीं है, बल्कि वो संतोष है जो उन्हें तब मिलता है, जब महिलाएं सफलतापूर्वक अपने गर्भ में बच्चा कंसीव करती हैं और उन्हें जन्म देती हैं. उन्होंने कहा, “जब मैं ग्राहकों को प्रेग्नेंट होते और बच्चे को जन्म देते देखता हूं, तो मुझे बहुत संतोष मिलता है, मुझे लगता है कि मैंने समाज के लिए एक योगदान किया है और यही मेरी सबसे बड़ी प्रेरणा है.”

रीसेंट पोस्ट्स