Google Analytics —— Meta Pixel

विधायकों को मिला राजभवन से पत्र, कल साय कैबिनेट का विस्तार कन्फर्म

raj

रायपुर। छत्तीसगढ़ में साय सरकार के मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर इंतजार खत्म हो गई है। मंत्रिमंडल के विस्तार की तारीख तय हो गई है। कल सुबह 11:00 बजे साय कैबिनेट में तीन नए मंत्री शपथ लेंगे। लेकिन इससे पहले बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है।

दरअसल, सभी विधायकों को राजभवन से बुलावा आ गया है। कल सुबह 10:30 बजे सभी विधायक राजभवन जाएंगे। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल ने सभी विधायकों को पत्र भेजकर राजभवन बुलाया है।

आपको बता दें कि कल यानी बुधवार को मंत्रीमण्डल का विस्तार किया जाएगा। तीन नए विधायक साय कैबिनेट में शामिल होंगे। तीनों ही नए मंत्रियों को कल राजभवन में शपथ दिलाई जाएगी।

हालांकि अबतक यह तय नहीं हो सका है कि, किन तीन विधायकों को मंत्रिमंडल में जगह मिलेगी। मीडिया में कई नामों पर चर्चा जारी है। इनमें मुख्य रूप से राजेश अग्रवाल, खुशवंत साहेब और गजेंद्र यादव का नाम शामिल है।