मामला जिले के बीरभानपुर मोहन सराय के राजा तालाब स्थित महादेव मंदिर की है. पति का नाम अरविंद कुमार पटेल है. अरविंद कुमार पटेल ने अपनी 45 साल की पत्नी रीना देवी की शादी खुद उसके प्रेमी सियाराम यादव (50 वर्षीय) से करवा दी. उसने राजातालाब मंदिर में विधि विधान से अपनी पत्नी की शादी करवा दी. शादी का प्रमाण पत्र भी दिया है.
दरअसल, मिर्जापुर अहरौरा निवासी अरविंद्र कुमार पटेल की शादी 25 साल पहले चंदौली दुल्हीपुर की रीना देवी से हुई थी. दोनों के दो बच्चे भी है. जिसमें बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है और बेटा 18 वर्ष का है. शादी के बाद से ही रीना देवी का उसी के मकान में किराए पर परचून की दुकान वाले सियाराम यादव से प्रेम प्रसंग चलने लगा. सियाराम यादव 50 साल का है.
अरविंद्र कुमार पटेल और रीना देवी के बीच आयदिन किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था. रोज के झगडे से तंग आकर महिला घर छोड़कर चली गयी और किराये के मकान में रहने लगी. वह अपने प्रेमी सियाराम यादव के साथ किराए के मकान में रह रही थी. अरविंद्र कुमार पटेल को शक हुआ कि उसका किसी से प्रेम प्रसंग चल रहा है.
उसने पत्नी पर नजर रखना शुरू कर दिया. तो उसे पता चला रीना का प्रेम प्रसंग चल रहा है. उसने पत्नी और सियाराम को एक कमरे में रंगे हाथ पकड़ लिया. जिसके बाद उसने दोनों की शादी करा दी. यह शादी अब चर्चे का विषय बन गयी है.