Google Analytics —— Meta Pixel

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला, जन सुनवाई के लिए पहुंची थी सीएम, आरोपी गिरफ्तार

Aug-25-2005-860x484

नईदिल्ली। साप्ताहिक जन सुनवाई के दौरान दिल्ली की मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर वहां पहुंचे एक शख्स ने हमला कर दिया है। सीएम हाउस में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जनसुनवाई कर रहीं थीं इसी दौरान 35 साल के एक शख्स ने हमला किया। घटना के बाद पुलिस ने तत्काल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे सिविल लाइंस थाने ले जाया गया है।

घटना की एक चश्मदीद ने बताया कि ऐसी घटना नहीं होनी चाहिए। जनसुनवाई एक सार्वजनिक कार्यक्रम होता है और सभी को आने का अधिकार है। इस बीच कोई हमला कर दे तो यह गलत है। चश्मदीद ने बताया कि घटना के समय वह वहीं पर थी और वहां पहुंचे शख्स ने एक कागज दिया और अचानक थप्पड़ मार दिया। घटना के बाद दिल्ली पुलिस ने आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया और सिविल लाइंस थाने ले गई।

भाजपा ने बताया कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर गुरुवार सुबह सिविल लाइंस स्थित उनके सरकारी आवास पर आयोजित ‘जन सुनवाई’ कार्यक्रम के दौरान कथित तौर पर हमला हुआ। इस पूरी घटना की भारतीय जनता पार्टी ने निंदा की है।दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने साप्ताहिक जनसुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुए हमले की कड़ी निंदा की।

यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है : देवेंद्र यादव
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर मुख्यमंत्री आवास पर जनसुनवाई के दौरान हुए हमले पर दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि “यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। मुख्यमंत्री पूरी दिल्ली का नेतृत्व करती हैं और मुझे लगता है कि ऐसी घटनाओं की जितनी निंदा की जाए, उतनी कम है। लेकिन यह घटना महिला सुरक्षा की पोल भी खोलती है। अगर दिल्ली की मुख्यमंत्री ही सुरक्षित नहीं हैं, तो आम आदमी या आम महिला कैसे सुरक्षित रह सकती है?”

रीसेंट पोस्ट्स