ज्योतिषशास्त्र (Astrology), एक ऐसा विज्ञान है, जो सूर्य, चंद्र, मंगल, बुध जैसे अंतरिक्ष के ग्रहों के आधार पर भविष्य को जानने का प्रयास करता है| किसी के भविष्य की गहराइयों में छिपे रहस्यों को जानने और समझने के लिए ज्योतिष विद्या का उपयोग किया जाता है| ज्योतिषशास्त्र के माध्यम से वेदों में दी गई स्पष्ट गणनाओं के आधार पर भविष्य में होने वाली घटनाओं का अनुमान लगाया जा सकता है| आइए जानते हैं ज्योतिषशास्त्र के अनुसार कैसा रहेगा आपका आज का दिन….
मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ
शनि अमावस्या को सूर्य- चन्द्रमा पँचम व गुरु तृतीय गोचर में हैं। आज गृह निर्माण की स्थितियां अनुकूल हैं। जाँब में भी परिवर्तन का प्रयास करते रहें। व्यावसायिक सफलता समय लेती है। यदि अब तक मनमाफिक कॅरियर में कोई बड़ा कार्य नहीं हुआ तो परेशान मत हों। अब समय बेहतर आ गया है। युवा लव लाइफ में इमोशन व टेंशन से बचें। प्यार में ज्यादा ही समय दें लेकिन आपका कॅरियर भी महत्वपूर्ण है। स्वास्थ्य सुख उत्तम रहेगा।
आज का उपाय –सुंदरकांड का पाठ करें।
शुभ रंग – लाल व नारंगी।
शुभ अंक – 01 व 03

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो
चन्द्रमा चतुर्थ हैं। व्यवसाय में सफलताओं से भरे रहने की सम्भावना है। लव लाइफ में तनाव से बचें। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। आपके किसी नजदीकी रिश्तेदार से ही आपका विवाद हो सकता है। क्रोध पर संयम रखें। शुक्र व चन्द्रमा प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा। जाँब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे।
आज का उपाय – मूंग का दान करें।
शुभ रंग – सफेद व हरा।
शुभ अंक – 02 व 09

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह
चन्द्रमा तृतीय व गुरु इसी राशि में हैं। जाँब में ऑफिस कार्य करने के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला दिवस है। आध्यात्मिक उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें।
आज का उपाय –श्री सूक्त का पाठ करें।
शुभ अंक – 04 व 06।
शुभ रंग – हरा व सफेद

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
द्वितीय चन्द्रमा व सूर्य शुभ हैं। जाँब में सफलता का समय है। सायंकाल मित्रों संग यात्रा पर जा सकते हैं। करियर में अभी अच्छी सफलता नहीं मिल रही है। किसी नवीन अनुबंध से लाभ आ सकता है। प्रेम में विश्वास को कायम रखें। लव लाइफ अच्छी रहेगी। हेल्थ बेहतर रहेगा।
आज का उपाय – भगवान विष्णु जी की उपासना करते रहें। गुड़ का दान करें।
शुभ रंग – सफेद व पीला।
शुभ अंक – 06व 08

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
आज भाद्रपद अमावस्या को चन्द्रमा व सूर्य इसी राशि में है। आर्थिक उन्नन्ति समय लेती है। जाँब में मेष व कुम्भ राशि के उच्चाधिकारियों की सहायता मिलेगी। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें।
आज का उपाय – तिल व उड़द का दान श्रेष्ठ पुण्य है।
शुभ रंग – लाल व नारंगी।
शुभ अंक -02 व 06

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
बिजनेस में प्रोग्रेस है। चन्द्रमा -सूर्य व्यय भाव में हैं। पारिवारिक दायित्वों का निर्वहन आप बखूबी करते हैं। आत्मबल की सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी।राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। पिता का सहयोग अति उत्तम रहेगा। आप निःसंकोच अपनी समस्या उनसे शेयर करें।
आज का उपाय – गेंहू का दान करें। गाय को पालक खिलाएं।
शुभ रंग – हरा व बैगनी।
शुभ अंक -03 व 06

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
आईटी व फाइनेन्स जाँब में शुक्र व बुध सफलता देगा। आज अमावस्या को चन्द्रमा व सूर्य सिंह राशि में हैं। परिवार को लेकर तनाव मत लें। आज घूमने टहलने का दिवस है। लव लाइफ अच्छी रहेगी। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। क्रोध की अधिकता हानिप्रद हो सकती है।
आज का उपाय – तनाव से बचें। मसूर का दान करें।
शुभ रंग – बैगनी व हरा।
शुभ अंक – 05 व 08

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू
शनि अमावस्या को चन्द्रमा व सूर्य दशम हैं। मङ्गल व चन्द्रमा अनुकूल है। परिवार में किसी कार्यक्रम का आयोजन होगा। मन सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा। जाँब को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। लव लाइफ बेहतर रहेगी। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।
आज का उपाय – सप्त अन्न का दान करें। पिता का चरण स्पर्श कर आर्शीवाद प्राप्त करने से कार्य बाधा समाप्त होती है व सफलता के मार्ग प्रशस्त होते हैं।
शुभ रंग – हरा व पीला।
शुभ अंक – 04 व 07

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे
नवम चन्द्रमा व सूर्य स्वास्थ्य के लिए शुभ हैं। बिजनेस में अपने असंतुलित वित्तीय संतुलन को लेकर परेशान रहेंगे। स्वास्थ्य में लीवर से समस्या आ सकती है। लव लाइफ बेहतर रहेगी। जाँब में आशातीत सफलता मिलेगी।
आज का उपाय – श्री सूक्त का पाठ करें। सप्त अन्न का दान करें।
शुभ रंग – पीला व नारंगी।
शुभ अंक – 01 व 02

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
आप जाँब वर्क व प्रोग्रेस से अति प्रसन्न रह सकते हैं। चन्द्रमा; सूर्य सप्तम हैं। अपने न्यू बिजनेस प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। जाँब में किसी विशेष कार्य को लेकर अनचाही यात्रा तनाव दे सकती है। लव लाइफ में आज खूब समय देंगे।
आज का उपाय –मसूर का दान करें।
शुभ रंग-नीला व हरा।
शुभ अंक -03 व 06

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची
बिजनेस अब सकारात्मक दिशा में आ जाएगा। आज ब्लैक मून अमावस्या को चन्द्रमा व सूर्य एकसाथ खष्ठम गोचर कर रहे हैं। जाँब को लेकर खुश रहेंगे। न्यू बिजनेस वर्क को सही दिशा देंगे जिसमें आपके सहयोगियों का बहुत योगदान रहेगा। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। हेल्थ बेहतर रहेगी।
आज का उपाय – सूर्य उपासना करें। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें उससे सूर्य की शुभता में आशातीत वृद्धि होती है।
शुभ रंग – लाल व पीला।
शुभ अंक – 02 व 03
