प्राइवेट पार्ट खाने का शौकीन, फ्रिज में रखता आदमी का… ये नरभक्षी आज भी है जिंदा!
नरभक्षी, नाम सुनते ही मन में डर आ जाता है, भला डर आए भी क्यों न, ऐसे इंसान से कौन नहीं डरेगा जो इंसानों को ही खा जाता हो. तो आज हम आपको बताने जा रहे एक ऐसे साइको किलर के बारे में जो इंसान तो खाता ही है, लेकिन उसे सबसे ज्यादा पसंद आदमियों के प्राइवेट पार्ट खाने था. चलिए आपको बताते हैं इस विचित्र साइको किलर के बारे में.
हम बात कर रहे हैं दुनिया के सबसे खतरनाक साइको किलर्स में से एक जर्मनी का आर्मिन मेवाइज (ARMIN Meiwes) के बारे में. ये साइको किलर आदमियों के प्राइवेट पार्ट खाने का शौकीन था. इतना ही नहीं उसने एक आदमी के साथ कुछ ऐसा किया, जो शायद एक हैवान भी करने से पहले 4 बार सोचेगा.
आर्मिन मेवाइज, जर्मनी के रॉटेनबर्ग में रहने वाला एक सामान्य का कंप्यूटर टेक्नीशियन है. साल 2001 में इसने बर्न्ड नामक एक शख्स को अपने घर बुलाया. इसके बाद इस आदमी का प्राइवेट पार्ट काटा, ऐसा करते समय बर्न्ड जिंदा था और दर्द से कराह रहा था. फिर प्राइवेट पार्ट को खा गया. इतना ही नहीं बर्न्ड के जिंदा रहते हुए आर्मिन ने उसकी पीठ से मांस का टुकड़ा निकाला. फिर अपना फेवरेट डिनर सेट निकाला, कैंडल जलाए, और मेज सजाई. पीठ के मांस को फ्राई किया, जिसे उन्होंने ‘प्रिंसेस पोटैटो’ और स्प्राउट्स के साथ परोसा.
एक इंटरव्यू में आर्मिन ने कहा था कि, ‘यह मांस सूअर के मांस जैसा लगता था, लेकिन ज्यादा अच्छे स्वाद वाला.’ खाने के बाद आर्मिन ने बर्न्ड को बाथटब में लिटाया और आखिरकार बर्न्ड की गर्दन पर चाकू मारा और बर्न्ड मौत हो गई.
बर्न्ड की मौत के बाद, आर्मिन ने बर्न्ड के शरीर को टुकड़ों में काटा. शरीर के कुछ हिस्सों को बगीचे में दफनाया और बाकी मांस को फ्रीजर में रख लिया. अगले 10 महीनों तक वह धीरे-धीरे इस मांस को खाता रहा. हर बार वह इस मांस को अलग-अलग तरीके से पकाता कभी सॉस में, कभी ग्रिल करके तो कभी किसी और प्रकार से. लेकिन यह राज ज्यादा दिनों तक छिपा नहीं रह सका. इस हैवान ने इस पूरी घटना का वीडियो भी बनाया था. जिसे कुछ दिन बाद उसने एक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया. इस घटना के कुछ महीनों बाद साल 2002 पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया|
एक इंटरव्यू में उसने कहा था कि उसकी मां के गुजर जाने के बाद उसे इंसान को खाने के सपने दिखते थे. इसके बाद से उसने ये सब करना शुरू किया था. उसने बताया कि वो बहुत लोगों को मार चुका है. उसने कैमरे के सामने कबूला था कि वे लोगों को मार के उनके मांस को फ्रीजर में रखता था. और उन्हें महीनों खाता था। बता दें वे खुद को Master Butcher के नाम से बुलाता था.
इसके बाद भी, आर्मिन ने कोर्ट में अपना पक्ष रखा. उसने कहा, ‘बर्न्ड अपनी मर्जी से आए थे.’ जनवरी 2004 में, आर्मिन को मैन्सलॉटर का दोषी ठहराया गया और 8 साल 6 महीने की सजा मिली. लेकिन 2006 में दोबारा ट्रायल हुआ और उन्हें मर्डर का दोषी मानकर उम्रकैद की सजा दी गई. आज 63 साल की उम्र में आर्मिन जेल में हैं और उनकी कहानी दुनिया भर में एक सबक की तरह बताई जाती है.