ASIA CUP 2025: अभिषेक शर्मा से लेकर रिंकू सिंह तक… 7 भारतीय क्रिकेटर, जो पहली बार एशिया कप में खेलेंगे
7 Indian Players Who Play Asia Cup For First Time: बीसीसीआई ने एशिया कप के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है. भारत के इस स्क्वॉड में 7 खिलाड़ी पहली बार एशिया कप में खेलते हुए नजर आएंगे. इन खिलाड़ियों में अभिषेक शर्मा से लेकर रिंकू सिंह और संजू सैमसन आदि शामिल हैं. इस बार एशिया कप टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा. भारतीय टीम 10 सितंबर को यूएई से अपना पहला मैच खेलेगी.
रिंकू सिंह (Rinku Singh) को एशिया कप में शामिल किए जाने को लेकर संशय था. बाएं हाथ के इस खिलाड़ी को जब स्क्वॉड में जगह मिली, उसके बाद भी आलोचक उनकी आलोचना कर रहे थे. लेकिन इस होनहार खिलाड़ी ने हाल में यूपी टी20 लीग में शतक जड़कर अपने आलोचकों का मुंह बंद कर दिया है. रिंकू इस समय यूपी टी20 लीग में मेरठ माविरक्स की कप्तानी कर रहे हैं. वह पहली पार एशिया कप में खेलेंगे. एशिया कप में शानदार प्रदर्शन कर वह अपने आलोचकों का मुंह बंद करना चाहेंगे.
युवा तेज गेंदबाज हर्षित राणा (Harshit Rana) अपने पहले एशिया कप में भारतीय आक्रमण का अहम हिस्सा बनने के लिए तैयार हैं. जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह जैसे गेंदबाजों के साथ इस आक्रमण का हिस्सा होने के नाते, उन्हें हर मैच में अच्छा प्रदर्शन करना होगा.हर्षित का हालिया प्रदर्शन शानदार रहा है.वह भारत की ओर से एक टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं. जिसमें उनके नाम 3 विकेट दर्ज हैं.
केरल के सुपरस्टार संजू सैमसन (Sanju Samson) के लिए यह एक बड़ा मौका है. उन्होंने भारत की अंतिम एकादश में जगह बनाने के लिए काफी कुछ किया है, लेकिन किसी बहु-राष्ट्रीय टूर्नामेंट यानी अपने पहले एशिया कप में अच्छा प्रदर्शन करके टीम में अपनी जगह हमेशा के लिए पक्की करना चाहेंगे. संजू 42 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 3 शतक और दो अर्धशतक की मदद से 861 रन बना चुके हैं.
शिवम दुबे (Shivam Dube) पहली बार एशिया कप में खेलेंगे. इस ऑलराउंडर का आईपीएल 2025 अच्छा नहीं रहा. लेकिन वह अपने पहले एशिया कप में स्पिन हिटर की छवि के साथ आ रहे हैं जो मध्यक्रम में खेल बदल सकते हैं. शिवम दुबे ने अभी तक भारत के लिए 35 टी20 मैच खेले हैं जहां उन्होंने 531 रन बनाए हैं. इस दौरान वह 4 अर्धशतक जड़ चुके हैं.
वरुण चक्रवर्ती (Varun Chakravarthy) को मिस्ट्री स्पिनर कहा जाता है.इस रहस्यमयी स्पिनर ने गौतम गंभीर की कप्तानी में अपने करियर को फिर से पटरी पर ला दिया है. हालांकि वह भारत के लिए एक विश्व कप खेल चुके हैं, लेकिन एशिया कप में वह पहली बार खेलते हुए नजर आएंगे. वरुण भारत के लिए 18 टी20 मैचों में 33 विकेट ले चुके हैं.
विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा (Jitesh Sharma) ने भारत के लिए सिर्फ नौ टी20 मैच खेले हैं. लेकिन शुभमन गिल के आने से संजू सैमसन की टीम में जगह पक्की होने की संभावना कम हो गई है, और ऐसे में वह पहली पसंद के विकेटकीपर हो सकते हैं. अगर ऐसा होता है, तो वह आईपीएल 2025 के अपने फॉर्म को फिनिशर के तौर पर जारी रखने की उम्मीद करेंगे. जितेश भी पहली बार एशिया कप में खेलते हुए दिखाई देंगे.