आधी रात ‘भाभी’ से मिलने पहुंचा गैर मर्द, पहुंचा देवर तो निकल गई चीख!
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से भाभी जी का एक बड़ा ही गजब मामला सामने आया है. यहां एक अंजान शख्स आधी रात को चुपके से भाभी से मिलने आया था. भाभी के कमरे से गैर मर्द की आवाज आने पर देवर बौखला गया. फिर जो हुआ बड़ा ही गजब था.
दरअसल, भाभी जी का पति कुछ काम से कुछ दिनों के लिए घर से बाहर गए हुए थे. लेकिन कमरे के अंदर से किसी दूसरे आदमी की आवाज आने पर, देवर धड़ल्ले से भाभी के कमरे में घुस गया. अंदर का नजारा देख, देवर की तो चीख ही निकल गई और उसने शोर मचाना शुरू कर दिया. वहीं देवर को देख भाभी से मिलने आया शख्स डर गया और भागने लगा और वह दूसरी मंजिल से कूद गया. लेकिन वो भाग तो नहीं पाया, बल्कि हड्डियां अलग तुड़वा ली.
दूसरी मंजिल से कूदने के चलते उसकी रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हो गई और कूल्हा भी टूट गया. गिरते ही वो दर्द से कराहने लगा. इसके बाद शोर सुनकर लोग मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल लेकर गए. महिला ने घर वालों के साथ मिलकर युवक के खिलाफ FIR दर्ज करवाई. उधर गांव में इस प्रकरण की चर्चा हर जुबान पर है. महिला के देवर का कहना है कि रात में नींद खुली तो उसने देखा कि एक शख्स कमरे में घुस गया है.
जब उसने कमरे जाकर चेक किया. वहां वो शख्स मौजूद था और मगर भाभी सो रही थी. देवर ने यह देख शोर मचाया तो युवक बाहर की तरफ भागा. यह देख युवक दूसरी मंजिल से कूद गया, जिससे उसका कूल्हा फ्रैक्चर हो गया. युवक का फिलहाल गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है. आरोपी दूसरे समुदाय का है.
वहीं, शिकायत दर्ज कराने वाली महिला का कहना है कि उसका पति बाहर मजदूरी करने गया है. घर की दूसरी मंजिल पर वह अपने बच्चों के साथ रहती है. आरोप है कि 18 अगस्त की रात गांव के दूसरे समुदाय का एक युवक महिला के कमरे में घुस गया. कमरे में घुसता देख महिला का देवर पहुंचा तो युवक पकड़े जाने के डर से दो मंजिले मकान से कूद गया. इससे उसकी रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया और कूल्हा भी टूट गया. फिलहाल मामले की जांच जारी है. पुलिस जांच कर रही है कि वह शख्स वहां करने क्या गया था. जानकारी के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा.