Google Analytics —— Meta Pixel

आपके लिए क्या लाया है (29.8.2025) का दिन, पढ़ें आज का राशिफल…

rashifal-500x282

ज्‍योत‍िषशास्‍त्र (Astrology), एक ऐसा व‍िज्ञान है, जो सूर्य, चंद्र, मंगल, बुध जैसे अंतर‍िक्ष के ग्रहों के आधार पर भव‍िष्‍य को जानने का प्रयास करता है| किसी के भविष्य की गहराइयों में छिपे रहस्यों को जानने और समझने के लिए ज्‍योत‍िष व‍िद्या का उपयोग किया जाता है| ज्‍योत‍िषशास्‍त्र के माध्यम से वेदों में दी गई स्‍पष्‍ट गणनाओं के आधार पर भव‍िष्‍य में होने वाली घटनाओं का अनुमान लगाया जा सकता है| आइए जानते हैं ज्योतिषशास्त्र के अनुसार कैसा रहेगा आपका आज का दिन….

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ

इस राशि से सप्तम भाव में गोचर करते चन्द्रमा बिजनेस व जाँब के लिए अनुकूल हैं। पद परिवर्तन हो सकता है। हेल्थ के प्रति अपना ख्याल रखें। जाँब व व्यवसाय में भविष्य की योजनाएं बेहतर रहेंगी। धार्मिक यात्रा सम्बंधित कार्य बनेंगे। लव लाइफ से आशान्वित व प्रफुल्लित रहेंगे।

आज का उपाय – प्रत्येक कार्यों में सफलता के लिए हनुमान जी की उपासना व मूंग का दान करना आपके लिए हितकर रहेगा। क्रोध से बचने का प्रयास करें।

शुभ रंग – लाल व नारंगी।

शुभ अंक – 01 व 03

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो

खष्ठम भाव का चन्द्रमा व मीन के शनि बिजनेस के लिए शुभ हैं। चतुर्थ सूर्य गोचर जाँब में प्रोमोशन की सम्भावना दे सकता है। शुक्र व्यवसाय के लिए अनुकूल है। सायंकाल धार्मिक यात्रा आपके मन को रोमांचित कर देगी। मन की एकाग्रता के लिए पिता के पास बैठें। घर परिवार में प्रॉपर्टी को लेकर आपके किसी नजदीकी रिश्तेदार से ही आपका विवाद हो सकता है। खान-पान पर संयम रखें। आज आप पूरे दिन कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। हेल्थ को लेकर खुश रहेंगे।

आज का उपाय – गाय को पालक खिलाएं।

शुभ रंग – हरा व आसमानी।

शुभ अंक – 05 व 08

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह

तुला का चन्द्रमा व इस राशि का गुरु शुभ हैं। मङ्गल मङ्गलमय हैं। व्यवसाय में कई नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। जाँब चेंज में मिले सुंदर अवसर को हाथ से जाने मत दें। यदि आप शेयर, पावर, फाइनेन्स व स्टील इंडस्ट्री में निवेश करना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा रहेगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। स्वास्थ्य को लेकर विशेषकर बीपी को लेकर चिंतित रहेंगे। आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी लेकिन वाद-विवाद की संभावना भी है।

आज का उपाय – सुंदरकांड का पाठ करें।

शुभ रंग – आसमानी व हरा।

शुभ अंक – 05 व 06

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो

चतुर्थ चन्द्रमा जाँब व व्यवसाय में बेहतर परिणाम देंगे। शनि न्यू बिजनेस डील दे सकता है। छात्र समय प्रबंधन का ख्याल रखें। कॅरियर को लेकर दोपहर के बाद खुश रहेंगे। लव लाइफ बहुत बेहतर रहेगी। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे। चन्द्रमा सप्तम शुभ है।

आज का उपाय – श्री सूक्त का पाठ करें।

शुभ रंग – पीला व नारंगी।

शुभ अंक – 04 व 08

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

शनि मीन व सूर्य सिंह में हैं। चन्द्रमा तृतीय व गुरु दशम शुभ हैं। सूर्य-मंगल धार्मिक यात्रा को लेकर खुश रखेंगे। बिजनेस प्रोजेक्ट में मित्रों की सहायता मिलेगी। जाँब को और बेहतर करने के लिए प्रयास करें। लव लाइफ में प्रेमी संग डिनर पर जाएं। छात्र अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। टीचर्स की एडवाइस लें।

आज का उपाय – श्री सूक्त का पाठ करें।

शुभ रंग – लाल व पीला।

शुभ अंक – 05 व 09

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो

चन्द्रमा द्वितीय वहीं गुरु नवम गोचर में मङ्गलमय हैं। मङ्गल व्यवसाय व जाँब के लिए हितकर है। जाँब में पेंडिंग काम निपटाते रहें। अग्रिम व्यावसायिक योजनाएं टालें मत। आप क्रिएटिव व्यक्ति हैं। यह सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। कोई रुका कार्य पूर्ण हो जाएगा। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। परिश्रम फल देगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी।

आज का उपाय – भगवान विष्णु जी की उपासना करें तथा उनको तुलसी दल अर्पित करें।

शुभ रंग – हरा व पीला।

शुभ अंक – 05 व 08

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

इस राशि के चन्द्रमा व्यवसाय के लिए शुभ हैं। खष्ठम शनि जाँब व कॅरियर में लाभान्वित करेंगे। बिजनेस में प्रोग्रेस को लेकर खुश रहेंगे। स्थितिप्रज्ञता बनी रहेगी। आज कहीं घूमने जाएंगे। लव लाइफ में रोमांटिक यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। खराब खान-पान स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकता है।

आज का उपाय – सुंदरकांड का पाठ करें।

शुभ रंग – नीला व हरा।

शुभ अंक – 05 व 08

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू

चन्द्रमा व्यय भाव में है। राशि स्वामी मङ्गल कन्या व गुरु मिथुन में हैं। मङ्गल गोचर रियल स्टेट बिजनेस के लिए अनुकूल हैं। कई दिनों से रुके धन का आगमन होगा। शनि व चन्द्रमा धार्मिक कार्यों में शुभ फल देंगे। धार्मिक यात्रा से मन आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा। व्यवसाय को लेकर चली आ रही कुछ अनिश्चितताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। मित्रों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। शुक्र आर्थिक विकास बेहतर करेगा।

आज का उपाय – अपने वजन के बराबर सात प्रकार के अन्न दान करने से बिगड़े कार्य बनते हैं।

शुभ रंग – नारंगी व लाल।

शुभ अंक – 05 व 07

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

एकादश चन्द्रमा व्यवसाय के लिए शुभ व खष्ठम गुरु जाँब में प्रगति कराएगा। शुक्र व बुध आर्थिक उन्नयन से मन प्रसन्न करेंगे। बिजनेस वर्क को और बेहतर करें। अपने टाइम मैनेजमेंट को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। स्टूडेंट्स खूब परिश्रम करें। इस कार्य को करने से शिक्षा के मार्ग में बाधाओं से मुक्ति मिलेगी। लव लाइफ को लेकर उत्साह व आनन्द में रहेंगे। हेल्थ अच्छी रहेगी।

आज का उपाय – श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें व धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

शुभ रंग – लाल व नारंगी।

शुभ अंक – 03 व 09

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी

शनि तृतीय व चन्द्रमा आज इसी राशि से दशम भाव में है। जाँब में आपकी स्थिति पहले से बेहतर होगी। बिजनेस में आय प्राप्ति के न्यू सोर्स बन सकते हैं। आप ऊर्जावान व्यक्ति हैं। अपनी सकारात्मक व रचनात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। जाँब व व्यवसाय बेहतर रहेगा। शुगर के मरीज सावधानी बरतें।

आज का उपाय – भगवान विष्णु जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। तिल का दान करें।

शुभ रंग – आसमानी व हरा।

शुभ अंक – 04 व 08

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

चन्द्रमा नवम व शनि इसी राशि से द्वितीय भाव में हैं। धार्मिक यात्रा की संभावना है। जाँब प्रोमोशन को लेकर सही समय पर उचित निर्णय लेना सीखें। बिजनेस में धन व टाइम मैनेजमेंट का ख्याल रखें। कार्यों को छोटे-छोटे पार्ट्स में डिवाइड कर सकते हैं। आज एक अच्छी बात ये रहेगी कि बहुत दिनों से रुका धन प्राप्त होने से मन प्रफुल्लित रहेगा। हेल्थ बेहतर होगा।

आज का उपाय – भगवान विष्णु जी की उपासना करें।

शुभ रंग – आसमानी व हरा।

शुभ अंक – 07 व 08

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची

चन्द्रमा अष्टम व गुरु चतुर्थ गोचर कर रहे हैं। इस राशि में गोचर करते शनि आपको बिजनेस में लाभ देंगे। कॅरियर को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। व्यवसाय में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें मित्रों का बहुत योगदान रहेगा। उदर विकार परेशान कर सकता है। लव लाइफ सुंदर रहेगी।

आज का उपाय – श्री आदित्यह्र्दयस्तोत्र का पाठ करें व तिल-गुड़ का दान करें।

शुभ रंग – लाल व हरा।

शुभ अंक – 01 व 03

रीसेंट पोस्ट्स