पीएम मोदी पर अभद्र टिप्पणी: सीएम साय ने की कड़ी निंदा, कहा- ये केवल एक व्यक्ति पर हमला नहीं, पूरे भारत की आत्मा और संस्कृति पर चोट

pm

रायपुर। बिहार के दरभंगा में कांग्रेस और आरजेडी की संयुक्त रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी दिवंगत माता के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर राजनीतिक बवाल खड़ा हो गया है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे 140 करोड़ देशवासियों की भावनाओं का अपमान बताया है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा कि प्रधानमंत्री के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी केवल एक व्यक्ति पर हमला नहीं है, बल्कि यह पूरे भारत की आत्मा और संस्कृति पर चोट है। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री का जीवन हर भारतवासी के लिए प्रेरणा है।

एक साधारण परिवार से निकलकर, मां के संघर्षों और संस्कारों से गढ़ा पुत्र आज पूरी निष्ठा से राष्ट्र सेवा में समर्पित है और विश्व मंच पर भारत का गौरव बढ़ा रहा है। ऐसे में उनका अपमान वास्तव में 140 करोड़ भारतीयों की भावनाओं का अपमान है।”

सीएम साय ने आगे कहा कि बिहार की जनता निश्चित रूप से इस तरह की ओछी और नकारात्मक राजनीति को खारिज करेगी और लोकतांत्रिक तरीके से इसका जवाब देगी। उन्होंने इस घटना को भारतीय राजनीति के स्तर के पतन का “काला धब्बा” करार दिया।

रीसेंट पोस्ट्स