Google Analytics —— Meta Pixel

आपके लिए क्या लाया है (30.8.2025) का दिन, पढ़ें आज का राशिफल…

rashifal-500x282

ज्‍योत‍िषशास्‍त्र (Astrology), एक ऐसा व‍िज्ञान है, जो सूर्य, चंद्र, मंगल, बुध जैसे अंतर‍िक्ष के ग्रहों के आधार पर भव‍िष्‍य को जानने का प्रयास करता है| किसी के भविष्य की गहराइयों में छिपे रहस्यों को जानने और समझने के लिए ज्‍योत‍िष व‍िद्या का उपयोग किया जाता है| ज्‍योत‍िषशास्‍त्र के माध्यम से वेदों में दी गई स्‍पष्‍ट गणनाओं के आधार पर भव‍िष्‍य में होने वाली घटनाओं का अनुमान लगाया जा सकता है| आइए जानते हैं ज्योतिषशास्त्र के अनुसार कैसा रहेगा आपका आज का दिन….

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ

इस राशि से तृतीय गुरु, अष्टम चन्द्रमा तथा एकादश शनि जाँब प्रोमोशन में लाभ देंगे ।आज आपका मन चंचल रह सकता है, ध्यान व योग करें। छात्र अपने परफार्मेंस से खुश रहेंगे। आईटी, फ़िल्म व बैंकिंग से जुड़े लोग लाभान्वित होंगे। धार्मिक यात्रा के संयोग हैं।लव लाइफ बहुत अच्छी रहेगी।

आज का उपाय – मंगल के द्रव्य गुड़ व गेंहू का दान करें। गाय को पालक खिलाइए।

शुभ रंग -लाल व पीला।

शुभ अंक -01 व 03

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो

शुक्र व मंगल अनुकूल हैं। बैंकिंग व आईटी फील्ड के जातक लाभान्वित होंगे। सप्तम चन्द्रमा बैंकिंग जाँब में सफलता देगा। राशि स्वामी शुक्र व बुध आईटी व मैनेजमेंट जाँब में सफलता देंगे। गुरु व चन्द्रमा शिक्षा को शुभ बनाएंगे। किसी प्रिय मित्र का आगमन हो सकता है। फेमिली में विवाद हो सकता है। आज आपकी वाणी लाभ प्रदान करेगी।

आज का उपाय -उड़द व गुड़ का दान करें।

शुभ रंग -लाल व नारंगी रंग।

शुभ है।शुभ अंक -01 व 09

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह

खष्ठम चन्द्रमा व इस राशि के गुरु आर्थिक सुख में प्रगति देंगे। जाँब परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। धार्मिक यात्रा शुभ है। प्रेम जीवन सुखद रहेगा।बिजनेस में सफलता मिलेगी। स्किन रोग की संभावना रहेगी। बड़े भाई के सहयोग से व्यवसाय में लाभ होगा।

आज का उपाय -उड़द व गुड़ का दान करें। पिता का आर्शीवाद लें।

शुभ रंग -नारंगी व बैगनी।

शुभ अंक -03 व 05

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो

आज का दिन बिजनेस में सफलता का है। राशि स्वामी चन्द्रमा वृश्चिक व सूर्य सिंह में है।ऑफिस वर्क को लेकर तनाव रह सकता है।आईटी, मीडिया व बैंकिंग के लोग कॅरियर को लेकर उत्साहित व प्रसन्न होंगे। शुभ यात्रा का संयोग है। कोई रुका सरकारी कार्य पूर्ण होगा।

आज का उपाय – भगवान विष्णु जी की उपासना करें, रुका कार्य पूर्ण होगा। सात अन्न का दान करें।

शुभ रंग -सफेद व नारंगी।

शुभ अंक -06 व 08

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

चतुर्थ भाव का चन्द्रमा व इस राशि में गोचर करते सूर्य आज आपको व्यवसाय व जाँब में सफलता देगा। किसी शिव मंदिर में पीपल का पेड़ लगाएं। स्वास्थ्य सुख में वृद्धि होगी। जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। लव लाइफ में तनाव सम्भावित है। हेल्थ को लेकर खुश रहेंगे। लीवर प्रॉब्लम हो सकती है।

आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ करें व फलों का दान करें।

शुभ रंग-नारंगी व लाल।

शुभ अंक -01 व 09

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो

मिथुन राशि के गुरु व वृश्चिक के चन्द्रमा बिजनेस में किसी नवीन कार्य के शुभारंभ में सफलता देंगे। व्यावसायिक कार्यों में उन्नति से प्रसन्नता होगी। शुक्र व बुध बैंकिंग जाँब में सफलता दे सकता है। पिता का आशीर्वाद लें। आर्थिक लाभ सम्भव है। स्वास्थ्य को लेकर प्रसन्न रहेंगे। लव लाइफ सुंदर होगी।

आज का उपाय -हनुमान जी की पूजा करते रहें। तिल व गुड़ का दान करें।

शुभ रंग -लाल व बैगनी।

शुभ अंक -03 व 07

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

द्वितीय चन्द्रमा जाँब में दायित्व परिवर्तन को लेकर सहायक रहेंगे। शुक्र व गुरु अनुकूल हैं। आर्थिक सुख में वृद्धि है। जाँब में कर्क व मकर राशि के उच्चाधिकारियों का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा। पिता के सपोर्ट से घर क्रय करने का सुंदर संयोग  बहुत जल्द बन सकता है। प्रेम जीवन सुखद रहेगा।

आज का उपाय – मिष्ठान व जल का दान लाभदायी रहेगा। सुंदरकांड का पाठ करें।

शुभ रंग – आसमानी व हरा।

शुभ अंक – 05 व 08

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू

आज चन्द्रमा इसी राशि में है। गुरु अष्टम व शनि पँचम गोचरछात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी। जाँब चेंज के संयोग बन सकते हैं। प्रेम जीवन में विश्वास को कायम रखें। जमीन क्रय करने के संकेत हैं। शुक्र लव लाइफ को बेहतर करेंगे। हेल्थ बेहतर होगा। स्किन प्रॉब्लम हो सकती है।

आज का उपाय -हनुमानबाहुक का पाठ लाभदायक है। सप्त अन्न व फलों का दान करें।

शुभ अंक -04 व 08

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

खष्ठम गुरु व द्वादश चन्द्रमा छात्रों के लिए शुभ है। जाँब में प्रोमोशन को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में सफलता के संकेत हैं।मित्रों संग यात्रा शुभ है। स्वास्थ्य सुख में प्रगति को लेकर प्रसन्न रहेंगे। लव लाइफ में बहुत ज्यादा बहस से बचें।

आज का उपाय – श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ तथा चने की दाल का दान करें व पिता का आशीर्वाद लें।

शुभ रंग – नारंगी व पीला।

शुभ अंक -04 व 07

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी

सूर्य इसी राशि से अष्टम गोचर में व चन्द्रमा एकादश भाव में हैं। शुक्र व बुध व्यवसाय में लाभ देंगे। शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। चन्द्र व बुध बैंकिंग व मीडिया जाँब में लाभ दे सकता है। पिता के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। असत्य व ज्यादा बहस से दूर रहें। लव लाइफ में तनाव हो सकता है।

आज का उपाय -हनुमान जी की उपासना करें। फलों व लड्डू का दान करना पुण्यदायी है।

शुभ अंक -02 व 05।

शुभ रंग-नीला व आसमानी

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

इस राशि से द्वितीय गोचर करते शनि व दशम चन्द्रमा बिजनेस में आपको सफल करेंगे। आज जाँब में सफलता के लिए श्री सूक्त का पाठ करें न्यू बिजनेस डील शुभ है। परिवार से सम्बंधित कोई निर्णय लेने में विलंब कर सकते हैं। यात्रा सुखद रहेगा। लव लाइफ अब विवाह की तरफ जा रही है। बीपी के रोगी सतर्क रहें।

आज का उपाय – श्री विष्णु उपासना करें।मसूर का दान करें। पिता का चरण स्पर्श करें।

शुभ रंग -हरा व आसमानी।

शुभ अंक -01 व 02

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची

भाग्य भाव का चन्द्रमा तथा इस राशि में गोचर करते शनि व्यवसायिक उन्नति को मार्ग देगे। शुक्र व बुध रुके धन का आगमन करवा सकते हैं। इस राशि से चतुर्थ गुरु धार्मिक कार्यों में व्यस्त करेगा। छात्र धार्मिक पुस्तकों का दान करें। बिजनेस में सफलता के संकेत हैं। स्वास्थ्य सुख से खुश रहेंगे। लव लाइफ में सुखद यात्रा होगी।

आज का उपाय – कनकधारा स्तोत्र व श्री सूक्त का पाठ व अनार, गुड़ का दान करें।

शुभ रंग -लाल व सफेद।

शुभ अंक -02 व 09

रीसेंट पोस्ट्स