ज्योतिषशास्त्र (Astrology), एक ऐसा विज्ञान है, जो सूर्य, चंद्र, मंगल, बुध जैसे अंतरिक्ष के ग्रहों के आधार पर भविष्य को जानने का प्रयास करता है| किसी के भविष्य की गहराइयों में छिपे रहस्यों को जानने और समझने के लिए ज्योतिष विद्या का उपयोग किया जाता है| ज्योतिषशास्त्र के माध्यम से वेदों में दी गई स्पष्ट गणनाओं के आधार पर भविष्य में होने वाली घटनाओं का अनुमान लगाया जा सकता है| आइए जानते हैं ज्योतिषशास्त्र के अनुसार कैसा रहेगा आपका आज का दिन….
मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ
आज सितम्बर माह के प्रथम दिन सूर्य पँचम व चन्द्रमा 07;55 pm के बाद नवम गोचर में हैं। आज का दिवस जाँब में सफलता प्राप्ति का है। न्यू बिजनेस प्रोजेक्ट के लिए प्रयास करें। टाइम मैनेजमेंट ही महत्वपूर्ण है। छात्रों के लिए दिवस मंगलमय है। लव लाइफ में शुभता व सफलता के लिए समय अनुकूल है।
आज का उपाय – भगवान शिव जी की उपासना करें। फलों व तिल का दान करें।
शुभ रंग – नारंगी व पीला।
शुभ अंक – 02 व 03

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो
आज के दिन सूर्य चतुर्थ तथा 07:55 pm के बाद चन्द्रमा अष्टम है। आज का दिन बिजनेस में नवीन अवसरों के उम्मीदों से भरे रहने की सम्भावना है। ऑफिस में क्रोध से बचें। स्टूडेंट्स परिश्रम करें। पारिवारिक विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। बिजनेस में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे।
आज का उपाय – श्री सूक्त का पाठ करें। सात अन्न का दान करना श्रेयस्कर है।
शुभ रंग – हरा व आसमानी।
शुभ अंक -03 व 06

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह
आज के पावन दिवस पर सूर्य इसी राशि से द्वितीय गोचर में व 07;55 pm के बाद चन्द्रमा सप्तम हैं। संतान के विवाह हेतु बातचीत के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। आर्थिक पक्ष अच्छा रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। जाँब को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें।परिवार सहित धार्मिक यात्रा संभावित है।
आज का उपाय – श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें।
शुभ रंग – नीला व हरा
शुभ अंक –03 व 08

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
सूर्य द्वितीय तथा चन्द्रमा खष्ठम हैं। जाँब में बहुत जल्द प्रोमोशन सम्भावित है। अभी बिजनेस ग्रोथ में सफलता नहीं मिल रही है। अपना वर्क आनेस्टली करें। यदि आप शेयर बाजार के बैंकिंग, रियल स्टेट व पावर सेक्टर में धन का निवेश करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पा सकते हैं। लव लाइफ में सुखद मोड़ विवाह का आ सकता है।
आज का उपाय -हनुमान जी के मंदिर जाएं और उनकी 03 परिक्रमा करें।फलों का दान करें।
शुभ रंग -पीला व नारंगी।
शुभ अंक -04 व 05

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
सूर्य इसी राशि में तथा चन्द्रमा 07:55 pm के बाद पँचम हैं। जाँब प्रोग्रेस को लेकर खुश रहेंगे। मित्रों की सहायता मिलेगी। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं। अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में प्रयास करें। स्वास्थ्य में ज्यादा भाग दौड़ से बचें। मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें।
आज का उपाय – भगवान विष्णु जी की उपासना करें। धार्मिक पुस्तकों व फलों का दान सबसे श्रेष्ठ दान है।
शुभ रंग – लाल व पीला।
शुभ अंक – 06 व 08

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
सूर्य द्वादश तथा 07;55 pm के बाद चन्द्रमा चतुर्थ हैं। आपकी बिजनेस स्किल चमत्कारिक है। स्टूडेंट्स को कॅरियर में सही दिशा में मेहनत ही आपको सफल करेगी। छात्र सफल रहेंगे। व्यवसाय में नवीन प्रोजेक्ट पर कार्य अति उत्तम रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी।
आज का उपाय -सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 पाठ तथा गेंहू व गुड़ का दान करें। गाय को गुड़ व पालक खिलाएं।
शुभ रंग –लाल व बैगनी।
शुभ अंक –07 व 09

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
जाँब को लेकर थोड़ा टेंशन में रहेंगे। सूर्य एकादश व 07:55 pm के बाद चन्द्रमा तृतीय हैं। व्यवसाय बेहतर होगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। मधुमेह के पेशेंट लोगों को खान पान में परहेज करना होगा। धार्मिक यात्रा हो सकती है।
आज का उपाय –हनुमान जी की उपासना करें। घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित करके ही बाहर निकलें। गाय को पालक खिलाएं।
शुभ रंग –हरा व बैगनी।
शुभ अंक -04 व 06

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू
सूर्य दशम यानी कर्म भाव में तथा 07:55 pm के बाद चन्द्रमा द्वितीय हैं। बिजनेस में रुके धन का आगमन होगा। कहीं दूर धार्मिक यात्रा का मन होगा, जिससे मन आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा। जाँब को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। लव लाइफ बेहतर रहेगी।
आज का उपाय – श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का पाठ करें। तिल व गुड़ का दान करने से कार्य बाधा समाप्त होती है।
शुभ रंग –पीला व लाल।
शुभ अंक –03 व 04

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे
व्यवसाय में कोई रुका कार्य सफल रहेगा। सूर्य भाग्य भाव में तथा 07:55 pm के बाद चन्द्रमा इसी राशि में हैं। छात्र कॅरियर में टाइम मैनेजमैन्ट को और बेहतर करें। जाँब को लेकर खुश रहेंगे। बिजनेसमैन सफलता की प्राप्ति करेंगे। लव लाइफ को लेकर प्रसन्न व आनंदित रहेंगे। प्रेम में असत्य से बचें।
आज का उपाय-महामृत्युंजय महामन्त्र का जप करें।
शुभ अंक –02 व 03
शुभ रंग –लाल व पीला

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी
सूर्य अष्टम व 07;55 pm के बाद सवा दो दिन चन्द्रमा द्वादश यानी व्यय भाव के गोचर में हैं। बिजनेस ग्रोथ और बेहतर होगा। आप विद्वान व आत्मबल के धनी व्यक्ति हैं। छात्र अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं।मित्रों की सलाह आपकी सहायता करेगी। प्रेम में सुखद यात्रा होगी। वाहन क्रय करने का विचार आएगा। धन के अनायास व्यय पर नियंत्रण रखें। लव लाइफ बहुत अच्छी रहेगी।
आज का उपाय -महामृत्युंजय मंत्र का जप करें।
शुभ रंग-बैगनी व नीला।
शुभ अंक -04 व 08

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
सूर्य सप्तम व 07:55 pm के बाद चन्द्रमा एकादश हैं। जाँब प्रोग्रेस से खुश रह सकते हैं। बिजनेस में किसी भी बड़े कार्य या प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीक़े से हल करें, ऐसा करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे, पुराने पेंडिंग कार्य प्रॉब्लम दे सकते हैं। हेल्थ बेहतर रह सकता है। सुदूर धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है।
आज का उपाय –कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।
शुभ रंग –बैगनी व सफेद।
शुभ अंक –05 व 06

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची
सूर्य इसी राशि से खष्ठम गोचर में तथा 07;55 pm के बाद चन्द्रमा दशम यानी कर्म भाव में हैं। व्यवसाय को लेकर सफल रहेंगे। जाँब में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके कर्क व मेष के उच्चाधिकारियों का बहुत योगदान रहेगा।आत्मबल कार्य की शुभता को बढ़ाता है जिससे आप यशस्वी होते हैं। लव लाइफ बेहतर रहेगी
आज का उपाय -सूर्योपासना करें।शुभ रंग –पीला व सफेद ।
शुभ अंक –01 व 03
