सीएम साय ने भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन को दी जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं

badhai

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन के जन्म दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि नितिन नबीन का ऊर्जावान नेतृत्व और मार्गदर्शन प्रदेश भाजपा संगठन को नई ऊंचाइयों तक लेकर जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने शुभकामनाएं देते हुए ईश्वर से नितिन नबीन के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सफलता की कामना की। उन्होंने कहा कि संगठनात्मक दृष्टि से नितिन नबीन का अनुभव और सक्रियता पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए हमेशा प्रेरणा का स्रोत रही है।

इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, संगठन महामंत्री पवन साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव एवं विजय शर्मा, कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप और ओपी चौधरी भी मौजूद रहे। नेताओं ने मिलकर प्रदेश प्रभारी को जन्मदिन की अग्रिम बधाई दी और उनके नेतृत्व में संगठन की मजबूती पर विश्वास जताया।

नितिन नबीन को संगठनात्मक राजनीति का गहरा अनुभव है। भाजपा में उन्हें रणनीतिक सोच और कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद रखने के लिए जाना जाता है। छत्तीसगढ़ में उनकी नियुक्ति के बाद पार्टी लगातार संगठनात्मक गतिविधियों और जनसंपर्क कार्यक्रमों को गति दे रही है। उनकी सक्रिय भूमिका ने कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल बनाया है।

भाजपा नेताओं का कहना है कि नितिन नबीन का नेतृत्व छत्तीसगढ़ भाजपा के लिए एक नए युग की शुरुआत है। संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त करने और आगामी चुनावों की तैयारी को लेकर उनकी योजनाओं को कार्यकर्ताओं के बीच अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने इस मौके पर एक स्वर में कहा कि प्रदेश भाजपा उनके मार्गदर्शन में और अधिक मजबूती से आगे बढ़ेगी।

रीसेंट पोस्ट्स