Google Analytics —— Meta Pixel

भाजपा संगठनात्मक कार्यशाला के समापन सत्र में शामिल हुए सीएम साय, कहा-जनता का विश्वास संगठन की ताकत से मिलता है

san

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरने के उद्देश्य से राजधानी रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित भाजपा की संगठनात्मक कार्यशाला का समापन आज हुआ।

इस समापन सत्र में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय विशेष रूप से शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका संगठन है। पार्टी का आधारभूत ढांचा बूथ स्तर से लेकर शीर्ष नेतृत्व तक कार्यकर्ताओं की एकजुटता, समर्पण और सेवा की भावना से निर्मित हुआ है।

यही कारण है कि भाजपा को जनता का निरंतर विश्वास और आशीर्वाद मिलता रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि संगठन के इस बल को और सशक्त बनाकर जनता तक पहुंचें और उनकी अपेक्षाओं को पूरा करें।
कार्यशाला में भाजपा के शीर्ष पदाधिकारियों ने भी कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया।

राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह, प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव और संगठन महामंत्री पवन साय ने अपने विचार साझा किए। इन नेताओं ने संगठनात्मक मजबूती, बूथ प्रबंधन, जनसंपर्क अभियान और आने वाले चुनावी परिदृश्य पर कार्यकर्ताओं को विस्तृत दिशा-निर्देश दिए।

समापन सत्र में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि भाजपा का संगठनात्मक ढांचा अन्य राजनीतिक दलों से अलग और विशिष्ट है। यहां कार्यकर्ताओं को केवल चुनावी कार्यकर्ता नहीं बल्कि समाजसेवी के रूप में तैयार किया जाता है। यही वजह है कि भाजपा आज पूरे देश में सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है।

 

रीसेंट पोस्ट्स