Google Analytics —— Meta Pixel

भांजी के प्यार में पगला गया मामा! तय हुई शादी तो भड़का, फिर एक तरफा प्यार में…

minor_rape_symbolic_image_170383
भदोही: यूपी के भदोही में एक मामा ने अपनी ही भांजी पर एसिड फेंक दिया. कारण? कारण था एक तरफा प्यार… चलिए आपको पूरी कहानी बताते हैं.

दरअसल, मामला भदोही के औराई थाना क्षेत्र के एक गांव का है. यहां दूर के रिश्ते में भांजी लगने वाली युवती से आरोपी मुकेश एकतरफा प्यार करता था. बीते दिनों घरवालों ने युवती की शादी तय कर दी थी. इस बारे में पता चलते ही मुकेश भड़क उठा. वह उसकी शादी तुड़वाने के लिए प्लानिंग करने लगा और रविवार को सुबह आरोपी मुकेश युवती के घर पहुंचा. उस वक्त युवती सो रही थी.
इस दौरान मुकेश ने खिड़की से युवती पर एसिड फेंक दिया और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया. चेहरे और हाथ पर एसिड पड़ते ही युवती चिल्लाने लगी. शोर सुनकर परिजन आए और उसे अस्पताल ले गए, जहां आंशिक रूप से जली युवती का उपचार किया गया.

परिजनों ने इस घटना की शिकायत पुलिस से की. शिकायत पर पुलिस मुकेश की तलाश में जुट में गई. इस दौरान मुखबिर की सूचना पर वाहन चेकिंग के दौरान आरोपी  को पुलिस ने गिरफ्तार करने का प्रयास किया. मुकेश ने पुलिस पर फायरिंग की कोशिश की जिस पर आत्मरक्षा में पुलिस की तरफ से चली गोली उसके पैर में लगी. जिससे घायलावस्था में मुकेश को गिरफ्तार किया गया. उसे उपचार के लिए औराई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है. वहीं मामले की तलाश जारी है.

रीसेंट पोस्ट्स