Google Analytics —— Meta Pixel

पति देता था पहली पत्नी को ज्यादा भाव, भड़क गई दूसरी बीवी, फिर 23 साल बाद….

pati-patni-saali-2024-09-f38c312
मुजफ्फरनगर, के नई मंडी थाना क्षेत्र के ‘ए टू जेड’ रोड पर रहने वाला संजय कुमार रोज की तरह शुक्रवार रात अपने घर पर सो रहा था. घर का माहौल देखने पर बिल्कुल शांत दिख रहा था, लेकिन अंदर ही अंदर उसकी पत्नी कविता के मन में तूफान मचा हुआ था.

कविता कई दिनों से पति की बेरुखी और उपेक्षा झेल रही थी. उसे लगता था कि संजय अब भी अपनी पहली पत्नी को तवज्जो देता है, जो गांव टांडा माजरा में रहती थी. यही बात कविता के दिल में चुभती रहती थी. इसी गुस्से और मन की पीड़ा ने उसे इतना कठोर कदम उठाने पर मजबूर कर दिया. पुलिस की जांच में सामने आया कि जब संजय गहरी नींद में था, तभी कविता ने गला दबाकर उसकी जान ले ली. सुबह जब यह खबर फैली तो मोहल्ले में हलचल मच गई.
इस घटना की जानकारी सबसे पहले मृतक के पिता भोपाल सिंह को हुई. बेटे की मौत की खबर सुनकर उन्होंने सीधे थाने जाकर पुलिस को सारी बात बताई और बहू कविता पर हत्या का आरोप लगाया. उनकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया और जांच शुरू कर दी है.

थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद्र बघेल ने बताया कि पुलिस टीम ने शनिवार को ही कविता को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में कविता ने अपना अपराध कबूल कर लिया. उसने साफ कहा कि पति की उपेक्षा और पहली पत्नी को लेकर उसके झगड़े ही इस हत्या की असली वजह थे.
बता दें, संजय और कविता की शादी साल 2000 में हुई थी. करीब 23 साल साथ रहने के बाद उनका रिश्ता इतना कड़वा हो जाएगा, किसी ने सोचा भी नहीं था. एक तरफ पहली पत्नी पैतृक गांव में रह रही थी और दूसरी तरफ कविता को हमेशा लगता रहा कि उसका पति उसे पूरा हक नहीं देता, इसी मानसिक तनाव ने आखिरकार रिश्ते को खून से रंग दिया. फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहनता से जांच कर रही है

रीसेंट पोस्ट्स