ज्योतिषशास्त्र (Astrology), एक ऐसा विज्ञान है, जो सूर्य, चंद्र, मंगल, बुध जैसे अंतरिक्ष के ग्रहों के आधार पर भविष्य को जानने का प्रयास करता है| किसी के भविष्य की गहराइयों में छिपे रहस्यों को जानने और समझने के लिए ज्योतिष विद्या का उपयोग किया जाता है| ज्योतिषशास्त्र के माध्यम से वेदों में दी गई स्पष्ट गणनाओं के आधार पर भविष्य में होने वाली घटनाओं का अनुमान लगाया जा सकता है| आइए जानते हैं ज्योतिषशास्त्र के अनुसार कैसा रहेगा आपका आज का दिन….
मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ
सूर्य पँचम व चन्द्रमा नवम गोचर कर रहे हैं। तृतीय गुरु व द्वादश शनि धार्मिक यात्रा के लिए अनुकूल हैं। आध्यात्मिक उन्नयन का समय है। पारिवारिक समस्याओं के समाधान के लिए अनवरत प्रयास करते रहेंगे। युवा लव लाइफ मे अब बहुत महत्वपूर्ण समय है। स्वास्थ्य के लिए बेहतर गोचर है।
आज का उपाय – हनुमान जी की उपासना करें। ऑफिस में क्रोध पर संयम रखना आपके लिए हितकर रहेगा।
शुभ रंग -लाल व नारंगी।
आज का शुभ अंक – 03 व 09

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो
आज का दिन शुभ रहेगा। चन्द्रमा अष्टम व गुरु इसी राशि से द्वितीय गोचर में हैं।बिजनेस ग्रोथ की सम्भावना है। शनि एकादश बिजनेस के लिए शुभ है। अपने वर्क पर फोकस करें, वाणी पर संयम रखें। बिजनेस में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। उदर विकार को लेकर चिंतित रहेंगे। लव लाइफ सफल रहेगी।
आज का उपाय – भगवान विष्णु जी की पूजा करते रहें। मन्दिर में विष्णु जी के विग्रह की चार परिक्रमा करें।
शुभ रंग –पीला व हरा।
शुभ अंक –01 व 06

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह
सप्तम चन्द्रमा व दशम शनि जाँब में प्रोग्रेस देंगे। बिजनेस सम्बंधित कोई बड़ा कार्य होगा। शनि न्यू बिजनेस डील करवा सकता है। फाइनेंस, आईटी व बैंकिंग जाँब के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला समय है। जाँब चेंज लाभप्रद रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण पारिवारिक कार्य पूर्ण होगा। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। लव लाइफ बेहतर है। लांग ड्राइव पर जाएंगे।
आज का उपाय –श्री सूक्त का पाठ व फल दान करें।
शुभ रंग –आसमानी व हरा।
शुभ अंक -04 व 06

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
चन्द्रमा इसी राशि से खष्ठम गोचर में व गुरु व्यय भाव में हैं। शनि भाग्य भाव में गोचर करके लाभ दे सकते है। कॅरियर में सफलता हैं। बिजनेस के न्यू प्रोजेक्ट पर वर्क शुरू कर सकते हैं। अभी बिजनेस में लगातार मेहनत के बावजूद मन चाही सफलता नहीं मिल रही है। यदि आप जाँब चेंज करने का विचार करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में न्यू टर्न आ सकता है। विवाह की बात घर में आरम्भ हो जाएगी।
आज का उपाय –भगवान विष्णु जी के मंदिर जाएं। गुड़ व गेंहू का दान करें।
शुभ रंग –हरा व नारंगी।
शुभ अंक -04 व 08

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
आज चन्द्रमा इसी भाव से पँचम गोचर में है। शनि अष्टम व गुरु एकादश गोचर में है।जाँब में सफलता है। बिजनेस में किसी विशेष डील को लेकर खुश रहेंगे। जाँब वर्क को और बेहतर करें। लव लाइफ व अपने कर्म में टाइम मैनेजमेंट का सही उपयोग करें।छात्र सही दिशा में अध्ययन करें। मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें।
आज का उपाय — श्री सूक्त का पाठ करें।सप्त अन्न का दान श्रेष्ठ दान है। असत्य मत बोलें। हनुमान जी की उपासना करते रहें।
शुभ रंग –सफेद व लाल।
शुभ अंक –05 व 08

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
चन्द्रमा चतुर्थ मातृ भाव में व शनि अष्टम घर -परिवार के लिए मङ्गलमय है। बिजनेस व जाँब में रुके कार्यों की पूर्णता के लिए बहुत महत्वपूर्ण दिवस है। आपका मृदुभाषी व्यवहार बहुत सुंदर है, यह सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। घर पर किसी प्रिय संत के आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। लव लाइफ को लेकर यात्रा की प्लानिंग करेंगे।
आज का उपाय – भगवान शंकर जी की उपासना करें। चावल व तिल का दान करें।
शुभ रंग -आसमानी व हरा।
शुभ अंक — 01 व 03

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
तृतीय चन्द्रमा व एकादश सूर्य शुभ हैं। शुक्र घर-परिवार में आर्थिक प्रगति के लिए मङ्गलमय हैं। सप्तन शनि स्वास्थ्य के लिए प्रतिकूल हैं। जाँब में प्रोमोशन को लेकर प्रयासरत रहेंगे। छात्र कॅरियर में सफलता के लिए खूब मेहनत करें। लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। आपकी धार्मिक यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। लव लाइफ में समय देना होगा। तनाव स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकता है।
आज का उपाय – शिवपुराण का पाठ करें। असत्य बोलने से बचें।
शुभ रंग – नीला व आसमानी।
शुभ अंक – 01 व 02

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू
आज चन्द्रमा इसी राशि से द्वितीय भाव में हैं। सूर्य सिंह तथा शनि मीन में होकर इस राशि के व्यवसायी जातकों को सफलता देंगे। जाँब परिवर्तन सम्बंधित निर्णय ले सकते हैं। रिश्तों को लेकर पूर्व चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। मेष व कन्या राशि के उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी।
आज का उपाय -श्री आदित्यह्र्दयस्तोत्र का 03 पाठ करें। पिता का चरण स्पर्श कर आर्शीवाद प्राप्त करने से कार्य बाधा समाप्त होती है।
शुभ अंक – 03 व 07।
शुभ रंग-हरा व सफेद

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे
बिजनेस में सफलता है। चन्द्रमा इसी भाव में गोचर कर रहे हैं। आज बिजनेस सम्बंधित महत्त्वपूर्ण कार्यों में संलग्न रहेंगे। जाँब में बढ़ते कार्य के तनाव को लेकर मन भयाक्रांत रहेगा लेकिन अपने दायित्व को बेहतर करें। पारिवारिक तनाव से परेशान रहेंगे। लव लाइफ में समय के अभाव का आगमन हो सकता है।
आज का उपाय –सुन्दरकाण्ड का पाठ करने से हर संताप से मुक्ति मिलेगी।
शुभ रंग – नारंगी व लाल। शुभ अंक – 01 व 09

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी
सिंह राशि के सूर्य-तृतीय शनि व इसी राशि से द्वादश भाव में गोचर करते चन्द्रमा जाँब व व्यवसाय के लिए अनुकूल है। चतुर्थ गुरु आर्थिक सुख में लाभ देगा। सायंकाल तक धार्मिक यात्रा संभावित है। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। पंचम गुरु सन्तान को लाभ देगा।।ऑफिस में सुंदर व सुखद माहौल रहेगा।
आज का उपाय -हनुमान बाहुक का पाठ करें। गुड़ व तिल का दान फलदायी है।
शुभ रंग –हरा व नीला।
शुभ अंक –02 व 03

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
एकादश गोचर करता चन्द्रमा व पँचम गुरू कॅरियर में बड़ी सफलता दे सकता है।जाँब प्रोग्रेस में अपने परफार्मेंस से खुश रह सकते हैं। नवीन पद का दायित्व आरम्भ करेंगे। किसी भी बड़े व्यावसायिक कार्य या प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीक़े से हल करें।सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
आज का उपाय – श्री सूक्त का पाठ करें।
शुभ रंग – पीला व नारंगी।
शुभ अंक – 05 व 06

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची
चन्द्रमा दशम व शनि इसी भाव में गोचर कर रहे हैं। शुक्र वित्त्तीय जाँब में आपकी जाँब प्रगति को अब सही दिशा में पहुचायेंगे। कॅरियर में कुछ सकारात्मक परिवर्तन को लेकर खुश रहेंगे। छात्र अपनी स्टडी को सही दिशा देंगे जिसमें आपके टीचर्स व मित्रों का बहुत योगदान रहेगा। लव लाइफ बहुत अच्छी नहीं रहेगी। धार्मिक यात्रा के संयोग बन सकते हैं।
आज का उपाय – श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। तिल व गुड़ का दान करें।
आज का शुभ रंग –लाल व पीला।
शुभ अंक – 02 व 09
