Google Analytics —— Meta Pixel

आपके लिए क्या लाया है (5.9.2025) का दिन, पढ़ें आज का राशिफल…

rashifal-500x282

ज्‍योत‍िषशास्‍त्र (Astrology), एक ऐसा व‍िज्ञान है, जो सूर्य, चंद्र, मंगल, बुध जैसे अंतर‍िक्ष के ग्रहों के आधार पर भव‍िष्‍य को जानने का प्रयास करता है| किसी के भविष्य की गहराइयों में छिपे रहस्यों को जानने और समझने के लिए ज्‍योत‍िष व‍िद्या का उपयोग किया जाता है| ज्‍योत‍िषशास्‍त्र के माध्यम से वेदों में दी गई स्‍पष्‍ट गणनाओं के आधार पर भव‍िष्‍य में होने वाली घटनाओं का अनुमान लगाया जा सकता है| आइए जानते हैं ज्योतिषशास्त्र के अनुसार कैसा रहेगा आपका आज का दिन….

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ

चन्द्रमा दशम, शनि द्वादश व गुरु तृतीय गोचर कर रहे हैं। जाँब में नई सफलता का अध्याय शुरू होगा। दरअसल जो बिजनेस प्रोजेक्ट आपको मिलने थे उनमें रुकावटें अब समाप्त होने वाली हैं। जाँब वर्क में खुश व प्रफुल्लित रहेंगे। लव लाइफ से खुश रहेंगे। बहुत ज्यादा यात्रा से बचने का प्रयास करें। स्वास्थ्य सुख उत्तम है।

आज का उपाय- सुंदरकांड का पाठ करें।तिल व उड़द का दान करना श्रेयष्कर है।

शुभ रंग – लाल व हरा।

आज का शुभ अंक – 02 व 09

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो

चन्द्रमा नवम ,शनि एकादश व गुरु इस समय इसी राशि से द्वितीय भाव में है। जाँब में प्रोग्रेस को लेकर खुश करेंगे। अपने ही वर्क पर ध्यान केंद्रित करें। क्रोध पर संयम रखें। बिजनेस में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। हेल्थ को लेकर खुश रहेंगे। लव लाइफ बेहतर रहेगी।

आज का उपाय – गाय को गुड़ व पालक खिलाएं। दुर्गासप्तशती का पाठ आपको प्रोग्रेस देगा।

शुभ रंग – नीला व सफेद।

आज का शुभ अंक – 04 व 08

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह

इस राशि के गुरु व दशम शनि व्यवसाय में कई नवीन अवसरों को देने वाला है। न्यू बिजनेस डील को हाथ से जाने मत दें। जाँब के लिए कॅरियर अच्छा रहेगा। बिजनेस में रुका हुआ धन प्राप्त होगा। किसी उच्चाधिकारी के बिहैव को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी लेकिन वाद विवाद की संभावना भी है।

आज का उपाय – हनुमान बाहूक का 07 बार पाठ करें। गाय को पालक खिलाएं। तिल का दान करें।

शुभ रंग – नीला व आसमानी।

आज का शुभ अंक – 05 व 09

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो

चन्द्रमा इस राशि से सप्तम गोचर में व गुरु द्वादश होकर मैनेजमेंट, आईटी व बैंकिंग जाँब में प्रगति दे सकते हैं।किसी नए व्यावसायिक अनुबंध में लगातार प्रयास करने के बावजूद भी सफलता नहीं मिल रही है। छात्र कॅरियर पर फोकस करें तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में नया मोड़ आ सकता है। युवाओं की लव लाइफ अच्छी रहेगी। आप घर में गार्जियन से अपने विवाह की बात करें।

आज का उपाय -हनुमान जी की उपासना जरूरी है। हनुमान चालीस का 07 बार पाठ करें।

शुभ रंग – पीला व लाल।

आज का शुभ अंक – 03 व 06

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

चन्द्रमा खष्ठम भाव में गोचर कर रहे हैं। सूर्य इसी भाव में है। अनुचित व्यय से बचें। जाँब में उच्चाधिकारियों की सहायता से सफलता मिलेगी। छात्र कार्य व आत्मबल को मजबूत करें। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। छात्र सही दिशा में कार्य करें। मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें।

आज का उपाय – सुुंदरकाड का पाठ करें व अन्न का दान करें।

शुभ रंग – नारंगी व सफेद।

आज का शुभ अंक –04 व 07

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो

चन्द्रमा इसी राशि से पँचम भाव में हैं। आईटी व बैंकिंग जाँब में परिवर्तन के लिए समय अनुकूल है। व्यावसायिक योजनाओं को टालें मत। स्टूडेंट्स मेहनत करें। कठिन परिश्रम ही आपको सफल करेगा। धार्मिक अनुष्ठान का संकल्प पूर्ण हो जाएगा। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। उनका कॅरियर अति उत्तम रहेगा।

आज का उपाय –हनुमान बाहूक का पाठ करें। तिल व कंबल का दान करें।

शुभ रंग -लाल व नारंगी।

आज का शुभ अंक – 05 व 09

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

जाँब में चन्द्रमा चतुर्थ भाव को मजबूत करेंगे। गुरु नवम भाग्य के प्रति बेहतर कर रहा है। शनि खष्ठम स्वास्थ्य को लाभान्वित करेंगे। जाँब को नई दिशा देंगे। लव लाइफ की रोमांटिक यात्रा आपके मन को अवसाद व तनाव से मुक्त रखेगी। जाँब में किसी विशेष पद को लेकर मानसिक सोच हानिप्रद हो सकती है। सन्तान की सफलता से खुश रहेंगे।

आज का उपाय – घर के मंदिर में शिवलिंग का दूध व जल से अभिषेक करके भगवान शिव को प्रसन्न करें। शिव पुराण का पाठ करें।

शुभ रंग -हरा व बैगनी।

आज का शुभ अंक – 06 व 09।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू

इस भाव से तृतीय चन्द्रमा बिजनेस में लाभ देंगे। बहुत ज्यादा यात्रा से बचें। आर्थिक लाभ बेहतर है। धार्मिक यात्रा के आध्यात्मिक उन्नयन से आनंदित व ऊर्जा से भरे रहेंगे। जाब में कार्य को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। मित्रों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। छात्र सफल रहेंगे। जाँब को लेकर प्रसन्न रहेंगे।

आज का उपाय – तिल का दान करें। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करने से बिगड़े कार्य बनते हैं।

शुभ अंक – 03 व 07।

आज का शुभ रंग – लाल व पीला।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

चन्द्रमा का द्वितीय गोचर बहुत शुभ होता है। गुरु कई दिनों से रुके धन आगमन से मन प्रसन्न करेंगे। बिजनेस वर्क को और बेहतर करें। यात्रा से खुश रहेंगे। लव लाइफ को लेकर उत्साह व आनन्द में रहेंगे। लव पार्टनर को खूबसूरत गोल्डन रिंग गिफ्ट करें।

आज का उपाय- कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें। फलों का दान करते रहें।

शुभ अंक – 02 व 09।

आज का शुभ रंग – लाल व नारंगी

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी

खष्ठम गुरु बिजनेस में लाभ देगा। शनि तृतीय व चन्द्रमा इसी राशि में गोचर करते बिजनेस के लिए शुभ है। जाँब में पोजिशन पहले से बेहतर होगी। आप आत्मबल के धनी व्यक्ति हैं। व्यवसाय को सही दिशा दे सकते हैं। संतान के कॅरियर को नई दिशा देने में सफल रहेंगे। लव लाइफ बेहतर रहेगी।

आज का उपाय –माता दुर्गा जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। तिल का दान करें। अति भावुकता पर नियंत्रण रखें।

शुभ रंग – लाल व नीला।

आज का शुभ अंक –02 व 06

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

शनि इसी राशि से द्वितीय भाव में,चन्द्रमा द्वादश व गुरु पँचम है। आर्थिक उन्नति को लेकर खुश रहेंगे। स्वास्थ्य से परेशान रह सकते हैं। सही समय पर उचित निर्णय लेना सीखें। प्रेम में टाइम मैनेजमेंट का ख्याल न रखना प्रॉब्लम दे सकता है। घरेलू विवाद हो सकता है। आज एक अच्छी बात ये रहेगी कि अचानक धार्मिक यात्रा का संयोग बना सकता है।किसी संत का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

आज का उपाय – श्री सूक्त का पाठ व अन्न दान करें।

शुभ अंक – 05 व 07।

आज का शुभ रंग – हरा व आसमानी

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची

चन्द्रमा मकर यानी एकादश गोचर में है, जो बिजनेस में लाभ देंगे। लंबी दूरी की धार्मिक यात्रा का विचार करेंगे। व्यवसाय को सही दिशा देंगे जिसमें इस राशि में गोचर करते शनि का बहुत योगदान रहेगा। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। लव लाइफ में खूबसूरत यात्रा संभावित है।

आज का उपाय – शिवलिंग पर गंगा जल से रुद्राभिषेक करने से सभी समस्याओं का समाधान होगा। गुड़ का दान भी करें।

शुभ रंग -पीला व सफेद।

आज का शुभ अंक – 02 व 09

रीसेंट पोस्ट्स