Google Analytics —— Meta Pixel

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से नवनियुक्त कैबिनेट मंत्रियों ने की मुलाकात

yadaw

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में आज का दिन खास रहा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मंत्रालय महानदी भवन में हाल ही में नियुक्त कैबिनेट मंत्रियों गजेन्द्र यादव, राजेश अग्रवाल और गुरु खुशवंत साहेब ने सौजन्य मुलाकात की।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने तीनों नेताओं को नवनियुक्त दायित्व की शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके अनुभव और कार्यकुशलता से प्रदेश के विकास को नई दिशा और गति मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने जताया विश्वास

मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रदेश की जनता ने सरकार से बड़ी अपेक्षाएं रखी हैं। ऐसे समय में मंत्रिमंडल में नए चेहरों का जुडऩा विकास यात्रा को गति देने का कार्य करेगा। उन्होंने तीनों मंत्रियों को उनके विभागीय कार्यभार को संभालने के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा कि “उनकी निष्ठा और समर्पण से प्रदेश नई ऊँचाइयों को छुएगा।”