ज्योतिषशास्त्र (Astrology), एक ऐसा विज्ञान है, जो सूर्य, चंद्र, मंगल, बुध जैसे अंतरिक्ष के ग्रहों के आधार पर भविष्य को जानने का प्रयास करता है| किसी के भविष्य की गहराइयों में छिपे रहस्यों को जानने और समझने के लिए ज्योतिष विद्या का उपयोग किया जाता है| ज्योतिषशास्त्र के माध्यम से वेदों में दी गई स्पष्ट गणनाओं के आधार पर भविष्य में होने वाली घटनाओं का अनुमान लगाया जा सकता है| आइए जानते हैं ज्योतिषशास्त्र के अनुसार कैसा रहेगा आपका आज का दिन….
मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ
आज चन्द्रमा कुम्भ यानी एकादश, और गुरु मिथुन, तात्पर्य तृतीय गोचर में हैं। स्वास्थ्य सुख में सफलता प्राप्ति का दिवस है। न्यू बिजनेस डील का प्रयास करें। टाइम मैनेजमेंट महत्वपूर्ण है। छात्रों के लिए दिवस मंगलमय है। न्यू बिजनेस डील में शुभता व सफलता के लिए समय अनुकूल है।
आज का उपाय: भगवान शंकर जी की उपासना करें। फलों का दान करें।
शुभ रंग: नारंगी व पीला।
शुभ अंक: 02 व 03।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो
आज का दिन जॉब में नवीन अवसरों की उम्मीदों से भरा हो सकता है। दशम चन्द्रमा निर्देशित करता है कि व्यवसाय परिवर्तन में जल्दबाजी से बचें। स्टूडेंट्स परिश्रम करें। पारिवारिक विवाद हो सकता है, वाणी पर संयम रखें। बिजनेस में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने में लगे रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे।
आज का उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें। तिल का दान करना श्रेयस्कर है।
शुभ रंग: बैंगनी व हरा।
शुभ अंक: 05 व 08।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह
नवम चन्द्रमा, इस राशि के गुरु व मीन के शनि बिजनेस ग्रोथ के लिए महत्वपूर्ण हैं। शनि व मङ्गल, बिजनेस के लिए मंगलमय हैं। बिजनेस वर्क अच्छा रहेगा। रुका हुआ महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। किसी विशेष पारिवारिक कार्य को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार में अधिक इमोशनल होने से बचें। सुखद यात्रा संभावित है।
आज का उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।
शुभ रंग: लाल व नारंगी।
शुभ अंक: 04 व 08।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
राशि स्वामी चन्द्रमा अष्टम व गुरु एकादश भाव में हैं। शनि व राहु व्यय दे सकते हैं। आध्यात्मिक सुख में उन्नति रहेगी। व्यवसाय में लगातार सफलता मिल रही है। अपना जॉब वर्क कम्प्लीट करें, भविष्य में बेहतर परिणाम मिलेंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है।
आज का उपाय: दुर्गा सप्तशती का पाठ करें। तिल का दान करें।
शुभ रंग: पीला व नारंगी।
शुभ अंक: 04 व 07।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
शनि अष्टम शुभ हैं। गुरु दशम व चन्द्रमा सप्तम गोचर में हैं। गुरु दशम कर्म में लाभ देगा। जॉब को लेकर खुश रहेंगे। अपने वर्क को और बेहतर करने के लिए कुछ परिवर्तन का प्रयास करें। स्टूडेंट्स अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। स्वास्थ्य में अधिक भागदौड़ से बचें। योग व ध्यान अपनाएं।
आज का उपाय: हनुमान जी की उपासना करें। सप्त अन्न का दान श्रेष्ठ है।
शुभ रंग: सफेद व नारंगी।
शुभ अंक: 01 व 09।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
गुरु मिथुन तथा चन्द्रमा कर्क यानी षष्ठम भाव में हैं। आर्थिक उन्नति होगी। परिवार में सब मंगल रहेगा। जॉब में अपने कार्य पर ध्यान दें। आपकी वर्क स्किल चमत्कारिक है। कॅरियर में मेहनत ही सफलता दिलाएगी। आकस्मिक धन आगमन से मन प्रसन्न होगा। छात्रों को सफलता मिलेगी।
आज का उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। उड़द व गुड़ का दान करें। गाय को पालक खिलाएं।
लव लाइफ: सुंदर रहेगी।
शुभ रंग: हरा व बैंगनी।
शुभ अंक: 03 व 09।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
चन्द्रमा पंचम, शनि कुम्भ व गुरु नवम हैं। जॉब के लिए शुभ समय है। न्यू बिजनेस डील को लेकर उत्साहित रहेंगे। स्वास्थ्य व आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। लव लाइफ में यात्रा रोमांच व तनाव से मुक्ति देगी। लीवर रोगियों को खान-पान में परहेज रखें। धार्मिक यात्रा हो सकती है।
आज का उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। तिल का दान करें।
शुभ रंग: आसमानी व सफेद।
शुभ अंक: 06 व 08।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू
अष्टम गुरु व चतुर्थ चन्द्रमा बिजनेस में धन का आगमन कराएंगे। शनि धार्मिक कार्यों में खर्च करवा सकते हैं। दूर धार्मिक यात्रा संभव है, जिससे मन आनंदित रहेगा। पारिवारिक समस्याओं का समाधान होगा। उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा।
आज का उपाय: कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें। उड़द का दान करें।
शुभ रंग: नारंगी व लाल।
शुभ अंक: 03 व 07।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे
गुरु सप्तम व चन्द्रमा तृतीय भाव में हैं। शनि चतुर्थ भाव में आर्थिक लाभ देंगे। धन के लेन-देन में सतर्क रहें। टीचिंग, आईटी व बैंकिंग क्षेत्र में सफलता मिलेगी। छात्र पढ़ाई में सुधार करें। लव लाइफ में प्रसन्नता रहेगी। राजनैतिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी। प्रेम में असत्य से बचें।
आज का उपाय: बगलामुखी मंत्र का जप करें।
शुभ रंग: नारंगी व सफेद।
शुभ अंक: 05 व 09।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी
शनि तृतीय व चन्द्रमा द्वितीय भाव में हैं। षष्ठम गुरु रोग स्थान पर हैं। व्यवसाय को बेहतर बनाएंगे। जॉब में मेहनत से जीवन को सही दिशा देंगे। मित्रों की सलाह सहायक होगी। प्रेम में सुखद यात्रा संभव है। जमीन खरीदने का विचार बनेगा। खर्चों पर नियंत्रण रखें।
आज का उपाय: हनुमान चालीसा का 7 बार पाठ करें।
शुभ रंग: पीला व लाल।
शुभ अंक: 04 व 08।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
चन्द्रमा आपकी ही राशि में व शनि द्वितीय भाव में गोचर कर रहे हैं। बिजनेस में वृद्धि होगी। जॉब में बड़े कार्यों को क्रमबद्ध तरीके से हल करें। पुराने पेंडिंग कार्य समस्या दे सकते हैं। हेल्थ बेहतर रहेगा। धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है।
आज का उपाय: चन्द्रमा के बीज मंत्र का जप करें।
शुभ रंग: हरा व बैंगनी।
शुभ अंक: 03 व 09।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची
द्वादश भाव में चन्द्रमा का गोचर लाभ देगा। शनि इसी भाव को मजबूत करेगा। जॉब में प्रमोशन के लिए शुभ दिन है। कार्यभार बढ़ सकता है। छात्रों को कॅरियर में पिता का सहयोग मिलेगा। आत्मबल व मेहनत से यश मिलेगा। लव लाइफ में समय की कमी रहेगी।
आज का उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें। अनार का दान करें।
शुभ रंग: नारंगी व पीला।
शुभ अंक: 02 व 03।
