खाने के विवाद पर हत्या:चाइनीज दुकान में युवक ने साथी के सिर पर सिलेंडर से किए कई वार, आरोपी गिरफ्तार
दुर्ग। के कचहरी वार्ड में स्थित जय हनुमान मुंबई वेज चाइनीज दुकान में शनिवार देर रात हत्या की वारदात हुई है। खाना खाने को लेकर हुए विवाद में भूपेंद्र सागर ने गैस सिलेंडर से शम्भू उडिय़ा की हत्या कर दी। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है।
जानकारी के मुताबिक, दोनों के बीच खाना खाने को लेकर विवाद शुरू हुआ। विवाद बढऩे पर भूपेंद्र ने दुकान में रखे सिलेंडर को उठाया। उसने सिलेंडर से शम्भू के सिर पर 3-4 बार वार किए। इन वारों से शम्भू बुरी तरह घायल हो गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
सीएसपी हर्षित मेहर ने बताया कि, पुलिस को शनिवार रात करीब 9:30 बजे यह सूचना मिली थी कि, चाइनीस फूड सेंटर के पास शंभू सागर बॉडी मिली है, तो तुरंत पुलिस पहुंची। पुलिस ने अलग-अलग टीम बनाकर आरोपी भूपेंद्र सागर को एक घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया।