ज्योतिषशास्त्र (Astrology), एक ऐसा विज्ञान है, जो सूर्य, चंद्र, मंगल, बुध जैसे अंतरिक्ष के ग्रहों के आधार पर भविष्य को जानने का प्रयास करता है| किसी के भविष्य की गहराइयों में छिपे रहस्यों को जानने और समझने के लिए ज्योतिष विद्या का उपयोग किया जाता है| ज्योतिषशास्त्र के माध्यम से वेदों में दी गई स्पष्ट गणनाओं के आधार पर भविष्य में होने वाली घटनाओं का अनुमान लगाया जा सकता है| आइए जानते हैं ज्योतिषशास्त्र के अनुसार कैसा रहेगा आपका आज का दिन….
मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ
चन्द्रमा-शनि एकसाथ द्वादश गोचर में हैं। आज व्यवसाय सम्बन्धित कुछ विशेष कार्य के मार्ग में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। जॉब में प्रोमोशन में भी कुछ रुकावटें हैं। युवा लव लाइफ में खुश व प्रफुल्लित रहेंगे। आज सायंकाल रोमांटिक लांग ड्राइव में रहेंगे। हेल्थ बेहतर रहेगी।
आज का उपाय – हनुमान जी की उपासना व अन्न का दान करना आपके लिए हितकर रहेगा। क्रोध से बचने का प्रयास करें।
शुभ रंग – पीला व लाल।
शुभ अंक – 03 व 09

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो
शनि व चन्द्रमा एकसाथ एकादश भाव में हैं। न्यू बिज़नेस डील का प्रयास करें। करियर में अपने ही वर्क पर ध्यान केंद्रित करें। क्रोध पर संयम रखें। बिज़नेस में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। धन के ज्यादा व्यय को लेकर चिंतित रहेंगे। हेल्थ के प्रति सावधान रहें।
आज का उपाय – गाय को पालक व गुड़ खिलाएँ। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ आपको प्रोग्रेस देगा। तिल का दान करें।
शुभ रंग – आसमानी व हरा।
शुभ अंक – 02 व 07

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह
चन्द्रमा दशम शुभ है। बिज़नेस में सफलता है। आज का दिन जॉब में कई नवीन अवसरों को देने वाला है। यदि आप शेयर के स्टील, मोटर सेक्टर, फ़ूड सेक्टर या बैंकिंग में निवेश करना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा रहेगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। किसी उच्चाधिकारी के बिहैव को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
आज का उपाय – श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करना बेहतर रहेगा। तिल का दान करें।
शुभ रंग – हरा व सफेद।
शुभ अंक – 03 व 08

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
राशि स्वामी चन्द्रमा मन का कारक ग्रह है जो इस समय भाग्य भाव में शनि के साथ है। आत्मबल मजबूत करें। बिज़नेस में सफलता अब मिल रही है। जॉब में अपने कार्य पर फोकस करें तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएँगे। लव लाइफ में नया मोड़ आ सकता है। आप घर में गार्जियन से अपने विवाह की बात करें। हेल्थ अच्छी रहेगी।
आज का उपाय – भगवान कृष्ण जी की उपासना ज़रूरी है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।
शुभ रंग – सफेद व लाल
शुभ अंक – 07 व 09

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
व्यवसाय में संघर्ष के बाद सफलता मिलेगी। मंगल व चन्द्रमा आत्मबल को मजबूत करते हैं। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए तथा विवाह तक बात बढ़ाने के लिए मंदिर में भगवान कृष्ण का दर्शन करें व उनसे आशीर्वाद माँगें। हेल्थ के लिए स्थितिप्रज्ञता लाएँ। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें।
आज का उपाय – श्री सूक्त का पाठ करें। सप्त अन्न का दान करें।
शुभ रंग – लाल व नारंगी।
शुभ अंक – 03 व 05

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
चन्द्रमा व मंगल शुभ हैं। जॉब प्रोमोशन की संभावना है। व्यावसायिक योजनाओं को समय पर सही दिशा दें। मेहनत ही आपको सफल करेगी। धार्मिक अनुष्ठान का संकल्प पूर्ण हो जाएगा। छात्र सफल रहेंगे। उनका करियर अति उत्तम रहेगा।
आज का उपाय – शिवलिंग पर गन्ने का रस व गंगाजल अर्पित करें। उड़द का दान उचित है।
शुभ रंग – हरा व नीला।
शुभ अंक – 05 व 09

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
शुक्र व बुध टीचिंग, आईटी व बैंकिंग जॉब में लाभान्वित करेंगे। आपकी परिवार संग धार्मिक यात्रा आपके मन को अवसाद व तनाव से मुक्त रखेगी। बिज़नेस को लेकर ज़्यादा मानसिक सोच हानिप्रद हो सकती है। स्वास्थ्य सुख अच्छा रहेगा।
आज का उपाय – शिव मंदिर में शिवलिंग का दूध व जल से अभिषेक करके भगवान शिव को प्रसन्न करें। तिल व चावल का दान करें।
शुभ रंग – बैगनी व हरा।
शुभ अंक – 03 व 06

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू
राशि स्वामी मंगल एकादश व चन्द्रमा-शनि का पंचम शुभ गोचर आत्मबल तथा मन को स्ट्रांग करेगा। जॉब में नवीन प्रोजेक्ट आपका वेट कर रहा है। मन आध्यात्मिक उन्नयन से आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा। संतान को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएँ जो मन में थीं, उनका समाधान भी हो जाएगा। पिता का सहयोग लाभप्रद रहेगा।
आज का उपाय – हनुमान जी के मंदिर जाएँ व उनकी तीन परिक्रमा करें। हनुमान चालीसा का सात पाठ करने से बिगड़े कार्य बनते हैं।
शुभ रंग – लाल व पीला।
शुभ अंक – 03 व 07

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे
जॉब में रुके धन के आगमन से मन प्रसन्न रहेगा। जॉब वर्क को और बेहतर करें। जॉब को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। लव लाइफ को लेकर उत्साह व आनंद में रहेंगे। लव पार्टनर को खूबसूरत पेंटिंग गिफ्ट करें। बिज़नेस में लाभ है।
आज का उपाय – सुंदरकांड का पाठ करें व सप्त अन्न का दान करें।
शुभ रंग – नारंगी व लाल।
शुभ अंक – 03 व 04

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी
बैंकिंग, आईटी व मैनेजमेंट फील्ड के स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। जॉब में आपकी पोज़िशन पहले से बेहतर होगी; एकाग्रता व मेहनत बढ़ा दें। आप एक आत्मबल के धनी व्यक्ति हैं। बिज़नेस में अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। लव लाइफ सफल रहेगी। हेल्थ बेहतर होना सम्भावित है।
आज का उपाय – भगवान विष्णु जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। पिता का आशीर्वाद लें।
शुभ रंग – आसमानी व नीला।
शुभ अंक – 03 व 08

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
आप जॉब में सफलता को लेकर आशान्वित रह सकते हैं। व्यवसाय में सही समय पर उचित निर्णय लेना सीखें। स्टडी में टाइम मैनेजमेंट का ख्याल न रखना प्रॉब्लम दे सकता है। घरेलू विवाद हो सकता है। आज एक अच्छी बात यह रहेगी कि अचानक धार्मिक यात्रा का संयोग बन सकता है।
आज का उपाय – श्री सूक्त का पाठ व धार्मिक पुस्तकों का दान करें।
शुभ रंग – नीला व हरा।
शुभ अंक – 04 व 08

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची
जॉब प्रोमोशन में सफल रहेंगे। टीचिंग, आईटी व बैंकिंग के जातक जॉब परिवर्तन के विचार में रहेंगे। बिज़नेस में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे, जिसमें आपके मित्रों का बहुत योगदान रहेगा। बिज़नेस में कोई नवीन प्रोजेक्ट मिल सकता है। लव लाइफ में सायंकाल यात्रा संभावित है। हेल्थ सुख मध्यम रहेगा।
आज का उपाय – हनुमान चालीसा के सम्पूर्ण 07 पाठ से सभी समस्याओं का समाधान होगा। अन्न का दान करें।
शुभ रंग – लाल व पीला।
शुभ अंक – 01 व 09
