Google Analytics —— Meta Pixel

सीएएफ के जवान ने साली और चाचा ससुर पर चलाई गोली, मौके पर हुई दोनों की मौत, मचा हड़कंप

sali

कोरबा। जिले में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। हरदीबाजार थाना क्षेत्र में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (सीएएफ) के एक जवान ने पारिवारिक विवाद के चलते अपनी साली और चाचा ससुर पर रायफल से गोलियां दाग दीं।

घटना में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। अचानक चली गोलियों से इलाके में दहशत फैल गई और बाजार क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार जवान का नाम टेसराम बिंझवार बताया जा रहा है, जो कि एतमनगर में बांगा बटालियन में पदस्थ है। मिंझवार का उसकी पत्नी से तलाक हो गया है, जिसके बाद से उसका पत्नी के परिवार से विवाद चल रहा था।

आज वह अपने ससुराल गया हुआ था तभी किसी बात को लेकर मिंझवार का उनसे विवाद हुआ और उसने तैश में आकर अपनी साली मदालसा बिंझवार और चाचा ससुर राजेश बिंझवार पर गोलियां दाग दीं। इस हमले में दोनों की मौके पर मौत हो गई।