Google Analytics —— Meta Pixel

आपके लिए क्या लाया है (11.9.2025) का दिन, पढ़ें आज का राशिफल…

rashifal-500x282

ज्‍योत‍िषशास्‍त्र (Astrology), एक ऐसा व‍िज्ञान है, जो सूर्य, चंद्र, मंगल, बुध जैसे अंतर‍िक्ष के ग्रहों के आधार पर भव‍िष्‍य को जानने का प्रयास करता है| किसी के भविष्य की गहराइयों में छिपे रहस्यों को जानने और समझने के लिए ज्‍योत‍िष व‍िद्या का उपयोग किया जाता है| ज्‍योत‍िषशास्‍त्र के माध्यम से वेदों में दी गई स्‍पष्‍ट गणनाओं के आधार पर भव‍िष्‍य में होने वाली घटनाओं का अनुमान लगाया जा सकता है| आइए जानते हैं ज्योतिषशास्त्र के अनुसार कैसा रहेगा आपका आज का दिन….

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ

 गुरु तृतीय,शनि द्वादश तथा चन्द्रमा इसी भाव में गोचर कर रहे हैं। बिजनेस सम्बन्धित कुछ विशेष कार्य के मार्ग में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। सायंकाल के बाद यह समस्या दूर हो जाएंगी। युवा लव लाइफ में खुश व प्रफुल्लित रहेंगे। आज सांयकाल रोमांटिक लांग ड्राइव में रहेंगे। हेल्थ बेहतर रहेगी।

आज का उपाय – श्री गणेश जी की उपासना व उनको दूर्वा अर्पित करना आपके लिए हितकर रहेगा। क्रोध से बचने का प्रयास करें।

शुभ रंग -पीला व नारंगी।

आज का शुभ अंक – 01 व 03

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो

चन्द्रमा व्यय भाव में है। क्रोध का त्याग करें। अपने वर्क पर ध्यान केंद्रित करें। खान पान पर संयम रखें। बिजनेस में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। हेल्थ के प्रति सावधान रहें।

आज का उपाय – गाय को पालक व गुड़ खिलाएं। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ आपको प्रोग्रेस देगा। अनार व लाल फलों का दान करें।

शुभ रंग -आसमानी व बैगनी।

आज का शुभ अंक 05 व 07

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह

आज का दिन छात्रों को कॅरियर में कई नवीन अवसरों को देने वाला है, इस सुंदर अवसर को हाथ से जाने मत दें। चन्द्रमा एकादश भाव में हैं। यदि आप न्यू बिजनेस की प्लानिंग कर रहे हैं तो आज का दिन अच्छा रहेगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। किसी उच्चाधिकारी के बिहैव को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

आज का उपाय – श्री सूक्त का पाठ करना बेहतर रहेगा। तिल व गुड़ का दान करें।

शुभ रंग – हरा व लाल।

आज का शुभ अंक – 04 व 08

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो

 राशि स्वामी चंद्रमा दशम भाव में है। बिजनेस में लगातार प्रयास करने के बावजूद भी अभी अपेक्षित सफलता नहीं मिल पा रही है। गुरु व्यय भाव में है।ऑफिस में आप अपने कार्य पर फोकस करें तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में नया मोड़ आ सकता है। आप घर में गार्जियन से अपने विवाह की बात करें। हेल्थ अच्छी नहीं रहेगी।

आज का उपाय – भगवान कृष्ण जी की उपासना जरूरी है। ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जप करें।

शुभ रंग – लाल व पीला।

आज का शुभ अंक – 05 व 08

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

चंद्रमा नवम व सूर्य इसी भाव में है। बिजनेस प्रोमोशन में कामयाबी मिलेगी। जाँब में सफलता के लिए कार्य व सम्बन्धों को मजबूत करें। लव लाइफ को और सुंदर करने के लिए तथा विवाह तक बात बढ़ाने के लिए मन्दिर में भगवान शिव का जलाभिषेक करें व उनसे आशीर्वाद मांगे। हेल्थ के लिए स्थितिप्रज्ञता लाएं। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें।

आज का उपाय – मन को एकाग्र करने के लिए योग, पूजा व ध्यान का आलम्ब लें। अध्यात्म को सही दिशा दें। गुड़ का दान करें।

शुभ रंग – लाल व हरा।

आज का शुभ अंक -04 व 08

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो

बुध व शुक्र सफलता देंगे। धार्मिक यात्रा होगी। चन्द्रमा अष्टम है। यात्रा के विचार को टालें मत। धार्मिक यात्रा करेंगे। जाँब में गुरु व चन्द्रमा आपको सफल करेगा। धार्मिक अनुष्ठान का संकल्प पूर्ण हो जाएगा। छात्र सफल रहेंगे। उनका करियर अति उत्तम रहेगा। व्यवसाय में सफल रहेंगे।

आज का उपाय – शिवलिंग पर बेलपत्र व कुशोदक अर्पित करें। चावल का दान उचित है।

शुभ रंग – आसमानी व हरा।

शुभ अंक – 03 व 07

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

चन्द्रमा सप्तम व शनि खष्ठम है। गुरु भाग्य भाव में है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। धार्मिक यात्रा होनी चाहिए।लव लाइफ की रोमांटिक यात्रा आपके मन को अवसाद व तनाव से मुक्त रखेगी। जाँब में बहुत ज्यादा चेंज हानिप्रद हो सकती है। बिजनेस मध्यम रहेगा।

आज का उपाय – शिव मंदिर में शिवलिंग का गंगा जल से अभिषेक करके भगवान शिव को प्रसन्न करें। सात अन्न का दान करें।

शुभ अंक -05 व 08।

आज का शुभ रंग – आसमानी व बैगनी

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू

चन्द्रमा मेष व गुरु मिथुन में शुभ गोचर कर रहे हैं। करियर में प्रोग्रेस को लेकर मन को स्ट्रांग करेंगे। व्यवसाय में नवीन प्रोजेक्ट आपका वेट कर रहा है।धार्मिक यात्रा से मन आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा। छात्रों को कॅरियर को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। मित्रों का सहयोग लाभप्रद रहेगा।

आज का उपाय – हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी 03 परिक्रमा करें। हनुमान चालीसा का 100 पाठ करने से बिगड़े कार्य बनते हैं।

शुभ रंग – हरा व पीला।

शुभ अंक -02 व 03

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

चन्द्रमा इसी राशि से पँचम गोचर में हैं। गुरु सप्तम मङ्गलमय हैं। जाँब में रुके धन के आगमन से मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य को और बेहतर करेंगे। बिजनेस को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। लव लाइफ को लेकर उत्साह व आनन्द में रहेंगे। लव पार्टनर को खूबसूरत पेंटिंग गिफ्ट करें।मित्रों से लाभ है।

आज का उपाय – श्री आदित्यह्र्दय स्तोत्र का 03 बार पाठ करें व तिल का दान करें।

शुभ अंक -06 व 08।

आज का शुभ रंग – नारंगी व लाल

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी

चन्द्रमा चतुर्थ गोचर में है। गुरु खष्ठम व शनि तृतीय हैं। बिजनेस को लेकर खुश रहेंगे। जाँब में आपकी पोजिशन पहले से बेहतर होगी। पूजा पाठ बढ़ा दें। आप एक आत्मबल के धनी व्यक्ति हैं। बिजनेस में अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। लव लाइफ सफल रहेगी।

आज का उपाय – हनुमान जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।

शुभ रंग- आसमानी व नीला।

शुभ अंक – 03 व 09

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

शनि इसी राशि से द्वितीय गोचर में हैं। चन्द्रमा तृतीय भाव में है। जाँब में प्रोमोशन को लेकर आशान्वित रह सकते हैं। व्यवसाय में सही समय पर उचित निर्णय लेना सीखें। लव लाइफ में टाइम मैनेजमेंट का ख्याल न रखना प्रॉब्लम दे सकता है। घरेलू विवाद सम्भव है। जाँब में स्थान परिवर्तन का दबाव बन सकता है।

आज का उपाय – श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ व फलों का दान करें।

शुभ रंग – सफ़ेद व हरा।

शुभ अंक – 02 व 09

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची

गुरु चतुर्थ गोचर व चन्द्रमा द्वितीय भाव में हैं। जाँब को लेकर खुश रहेंगे। बिजनेस में परिवर्तन के विचार में रहेंगे। जाँब में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके मित्रों का बहुत योगदान रहेगा। बिजनेस में कोई नवीन प्रोजेक्ट मिल सकता है। लव लाइफ में तनाव संभावित है। हेल्थ बेहतर रहेगा।

आज का उपाय – सुंदरकांड से सभी समस्याओं का समाधान होगा। मूंग का दान करें।

शुभ रंग – लाल व पीला।

आज का शुभ अंक – 2 व 09

रीसेंट पोस्ट्स