Google Analytics —— Meta Pixel

आपके लिए क्या लाया है (12.9.2025) का दिन, पढ़ें आज का राशिफल…

rashifal-500x282

ज्‍योत‍िषशास्‍त्र (Astrology), एक ऐसा व‍िज्ञान है, जो सूर्य, चंद्र, मंगल, बुध जैसे अंतर‍िक्ष के ग्रहों के आधार पर भव‍िष्‍य को जानने का प्रयास करता है| किसी के भविष्य की गहराइयों में छिपे रहस्यों को जानने और समझने के लिए ज्‍योत‍िष व‍िद्या का उपयोग किया जाता है| ज्‍योत‍िषशास्‍त्र के माध्यम से वेदों में दी गई स्‍पष्‍ट गणनाओं के आधार पर भव‍िष्‍य में होने वाली घटनाओं का अनुमान लगाया जा सकता है| आइए जानते हैं ज्योतिषशास्त्र के अनुसार कैसा रहेगा आपका आज का दिन….

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ

आज के दिन इस राशि से खष्ठम मङ्गल तथा 05:30 pm के बाद द्वितीय चंद्रमा छात्रों के लिए अनुकूल है। धार्मिक कार्य में ज्यादा समय देना होगा, यात्रा महत्वपूर्ण है। जाँब में किसी कार्य को टालें मत वर्ना वह प्रॉब्लम दे सकता है। समय पर वर्क इम्पार्टेंट है। हेल्थ बेहतर रहेगा। लव लाइफ बहुत अच्छी रहेगी।

आज का उपाय – सूर्य उपासना करें। दान पुण्य आपके लिए हितकर रहेगा।

शुभ अंक – 01 व 03।

शुभ रंग – लाल व पीला

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो

सूर्य इसी राशि से पँचम व 05:30 pm के बाद चन्द्रमा इसी राशि में गोचर कर रहे हैं। आज का दिन बिजनेस में नव सफलताओं से भरे रहने का है। जाँब में तनाव से बचें। क्रोध मत करें अन्यथा विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। शुक्र प्रेम संबंधों में सुंदर यात्रा देगा। जाँब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।

आज का उपाय – श्रावण माह में भगवांन शिव जी की पूजा करते रहें, अन्न व फल का दान करें।

शुभ रंग – हरा व आसमानी।

शुभ अंक – 02 व 09

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह

सूर्य इसी राशि से तृतीय गोचर में है। चन्द्रमा 05:30 सांयकाल के बाद वृष राशि में हैं। इस राशि में गोचर करते गुरु रुके धन का आगमन कराने वाले हैं। यदि आप मित्र संग किसी धार्मिक यात्रा पर जाना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा रहेगा। बिज़नेस कार्य पूर्ण होगा। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में टाइम मैनेजमेंट को लेकर प्रयास रहेंगे।

आज का उपाय – शिवपुराण का पाठ व अन्न दान करें।

शुभ रंग – सफेद व हरा।

शुभ अंक – 05 व 08

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो

 05:30 pm के बाद द्वादश गुरु तथा एकादश चन्द्रमा बिजनेस डील के लिए हितकर है, व्यस्तता रहेगी। कार्यों की अधिकता आपको परेशान कर सकता है। जाँब में परिश्रम के बावजूद भी आपको सफलता नहीं मिल पा रही है लेकिन आज के मेहनत का भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में कहीं दूर घूमने जा सकते हैं। हेल्थ को लेकर खुश रहेंगे।

आज का उपाय – शिव उपासना करें। चावल व तिल का दान करें।

शुभ रंग – पीला व नारंगी।

शुभ अंक – 02 व 06

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

इस राशि से कर्म भाव में गोचर करते चन्द्रमा , इस राशि के सूर्य व एकादश स्थान का गुरु मंगलमय है। व्यवसाय में प्रोजेक्ट वर्क पूर्ण होने से प्रसन्न रहेंगे।जाँब में किसी विशेष कार्य हेतु उच्चाधिकारियों की सहायता मिलेगी। छात्र अपने समय का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें।

आज का उपाय – ॐ नमः शिवाय मंत्र का मन ही मन जप करते रहें।

शुभ रंग – लाल व नारंगी।

शुभ अंक – 01 व 09

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो

05:30 pm के बाद नवम चन्द्रमा व दशम गुरु गोचर में लाभ देगा। जाँब में कुछ नए कार्य करने का समय है। तुला व मकर राशि के व्यक्ति सपोर्टिंग हैं।यह सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। आर्थिक उन्नति से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। मित्रों का सहयोग अति उत्तम रहेगा। बिजनेस में कोई नवीन प्रोजेक्ट मिलेगा।

आज का उपाय – सूर्य से सम्बंधित द्रव्यों मसूर व लाल वस्त्र इत्यादि का दान करें। कनकधारा स्तोत्र का पाठ पुण्यदायी है।

शुभ रंग – नीला व आसमानी।

शुभ अंक – 02 व 09

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

05:30 pm के बाद चन्द्रमा अष्टम होकर वित्त्तीय लाभ देंगे। नवम गुरु बिजनेस व जाँब में प्रगति देंगे।स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे। लव लाइफ को ठीक करें। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। समय प्रबंधन को बेहतर करना होगा। स्वास्थ्य बेहतर रहना सम्भावित है।

आज का उपाय – हनुमान जी की उपासना करें तथा अन्न व तिल का दान करें।

शुभ रंग – लाल व पीला।

शुभ अंक – 04 व 06

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू

राशि स्वामी मङ्गल सिंह में व गुरु मिथुन में गोचर करके आर्थिक सुख मे बड़ी उपलब्धि दे सकते हैं। चन्द्रमा वृष में हैं। जाँब प्रोग्रेस को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान हो जाएगा। जाँब में कर्क राशि के उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। लव लाइफ को लेकर खुशी रहेगी।स्वास्थ्य सुख बेहतर है।

आज का उपाय -हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी तीन परिक्रमा करें। सात अन्न का दान करने से कार्य बाधा समाप्त होती है। लाल वस्त्रों का दान भी करें।

शुभ रंग – हरा व पीला।

शुभ अंक – 02 व 07

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

शनि चतुर्थ, गुरु सप्तम व 05:30 सांयकाल के बाद चन्द्रमा खष्ठम गोचर कर रहे हैं। स्टूडेंट्स अपने कॅरियर में प्रगति से खुश रहेंगे। बिजनेस ग्रोथ को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। दान से कष्टों से मुक्ति मिलेगी। लव लाइफ को लेकर प्रसन्न व आनंदित रहेंगे। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। लव लाइफ विवाह की तरफ जा रहा है।

आज का उपाय – शिवपुराण का पाठ करें। पिता का आशीर्वाद लें। अन्न, फलों व वस्त्रों का दान करें।

शुभ रंग -लाल व नारंगी।

शुभ अंक -05 व 09

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी

05:30 pm के बाद खष्ठम गुरु व चन्द्रमा पँचम मंगकमय है। अब आर्थिक सुख में वृद्धि के लिए समय अनुकूल रहेगा। आप एक विद्वान व्यक्ति हैं। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। बिज़नेसमैन सफल रहेंगे। प्रेम में सफलता व हर्ष की प्राप्ति होगी।वाहन क्रय करने का विचार आएगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्रेम में भावुकता पर नियंत्रण रखें।

आज का उपाय – श्री सूक्त का पाठ करें। मूंग व गुड़ का दान करें।

शुभ रंग – हरा व बैगनी।

शुभ अंक – 04 व 07

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

05:30 pm के बाद चतुर्थ चन्द्रमा व पँचम गुरु जाँब में बड़े परिवर्तन का कोई निर्णय दे सकते हैं। परिवार में किसी गलत निर्णय से परेशान रह सकते हैं।ऑफिस में बातचीत से समस्याओं को हल करें।सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। छात्रों को नवीन अवसर प्राप्त हो सकते हैं। लव लाइफ बेहतर होगी।

आज का उपाय – श्री आदित्यह्र्दयस्तोत्र का 03 पाठ व अन्न सहित फलों दान करते रहें।

शुभ रंग – सफेद व पीला।

शुभ अंक – 02 व 09

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची

आज गुरु चतुर्थ तथा 05 बजकर 30 मिनट के बाद चन्द्रमा तृतीय भाव तथा शनि इसी राशि में गोचर करके परिवार में उन्नति सम्बंधित प्रत्येक कार्य मङ्गलमय करेंगे। राहु स्वास्थ्य सुख प्रभावित कर सकते हैं। जाँब प्रोमोशन अब सकारात्मक दिशा में पहुँचेगा। जाँब को लेकर खुश रहेंगे। जाँब में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा दें जिसमें आपके सहयोगियों व उच्चाधिकारियों का बहुत योगदान रहेगा। लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे। प्रेम जीवन मङ्गलमय है।

आज का उपाय – श्री सूक्त का पाठ व अनार का दान करें।

शुभ रंग – पीला व नारंगी।

शुभ अंक – 01 व 02