Google Analytics —— Meta Pixel

मौसम में उतार चढ़ाव जारी: 29 जिलों में तूफानी बारिश का येलो अलर्ट, गरज-चमक के साथ गिर सकती है आकाशीय बिजली

764883-mausam

रायपुर: छत्तीसगढ़ में मौसम में उतार चढ़ाव जारी है। ऐसे में मौसम विभाग (IMD) ने आज मंगलवार को छत्तीसगढ़ के 29 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। तो चलिए जानते हैं छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों में आज का मौसम कैसा रहेगा (Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega)?

छत्तीसगढ़ के 29 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग (IMD) ने आज मंगलवार को छत्तीसगढ़ के जिन 29 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है, उसमें छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, धमतरी, कांकेर, बालोद, राजनांदगांव, महासमुंद, बलौदाबाजार, जांजगीर चांपा, कोरबा, रायगढ़ और कबीरधाम शामिल है।

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, बाकि अन्य चार जिलों बस्तर, कोंडागांव, सुकमा और दंतेवाड़ा में मौसम समान्य रहेगा। वहीं मौसम विभाग (IMD) ने जिन 29 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है, वहां पर आंधी तूफान के साथ ही आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। 17 सितंबर से इस तरह की एक्टिविटी में कमी देखने को मिलेगी।

पिछले 24 घंटे में छत्तीसगढ़ के अधिकांश जिलों में हुई बारिश

मौसम विभाग (IMD) की माने तो पिछले 24 घंटे में छत्तीसगढ़ के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर और रायगढ़ में सोमवार दोपहर बाद से रिमझिम बारिश होती रही। मंगलवार को भी बादल छाए हुए हैं। इस दौरान कहीं-कहीं पर बूंदाबांदी भी हो रही है।

छत्तीसगढ़ में अब तक कितनी बारिश हुई

मौसम विभाग (IMD) ने छत्तीसगढ़ में 1 जून से 15 सितंबर तक 1065.9 मिलीमीटर बारिश का अनुमान लगाया था, लेकिन अनुमान से 2 प्रतिशत कम 1033.2 मिलीमीटर बारिश हुई है। बलरामपुर में समान्य से 51 प्रतिशत ज्यादा 1399.8 मिलीमीटर बारिश हुई है। वहीं बेमेतरा में समान्य से 50 प्रतिशत कम 483.7 मिलीमीटर बारिश हुई है। फिलहाल कल से मानसून की एक्टिविटी में कमी देखने को मिलेगी।