Google Analytics —— Meta Pixel

दिव्यांग महिला के साथ पड़ोसी युवक ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

police

दुर्ग। शहर के मोहन नगर थाना क्षेत्र में एक 40 वर्षीय दिव्यांग महिला के साथ पड़ोसी युवक द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। महिला शारीरिक और मानसिक रूप से कमजोर होने के साथ ही ठीक से बोल भी नहीं पाती है। हालांकि, उसने अपनी मां को इशारों और टूटी-फूटी भाषा में आपबीती बताई, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी प्रांशु बोरकर (25) ने अगस्त महीने में महिला को बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया। आरोपी ने महिला को पहले चाय और पानी दिया और फिर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद आरोपी ने लगातार दो-तीन दिन तक महिला के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने महिला को धमकी भी दी कि अगर उसने किसी को बताया तो जान से मार देगा।

परिजनों ने बताया कि पीडि़ता आमतौर पर घर से ज्यादा बाहर नहीं निकलती। करीब 15 दिन पहले जब वह पड़ोस में टहल रही थी, तभी आरोपी ने बातचीत कर उसे अपने घर ले जाने का लालच दिया। महिला के पास विरोध करने का कोई साधन नहीं था और वह लाचार होकर अपराध का शिकार हो गई।

घटना के बाद महिला के शरीर में तकलीफ और दर्द उत्पन्न हुआ। लगभग 15 दिन तक घटना की बात किसी को नहीं पता चली। इसके बाद महिला ने अपनी मां को इशारों और टूटी-फूटी भाषा में अपनी आपबीती बताई। महिला के परिजन तुरंत उसे लेकर महिला थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।