Google Analytics —— Meta Pixel

बाफना टोल प्लाजा के पास हादसा, कंटेनर ने 8 गायों को कुचला,हिरासत में ड्रायवर

conter

दुर्ग। दुर्ग बाईपास रोड़ में रात एक कंटेनर ने बाफना टोल प्लाजा के पास 8 गायों को कुचल दिया। राजनांदगांव से दुर्ग की ओर आ रहे कंटेनर की चपेट में आने से सभी गायों की मौके पर मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कंटेनर तेज गति से आ रहा था। चालक की लापरवाही से सड़क किनारे चल रही गायें उसकी चपेट में आ गईं। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस और सामाजिक संगठनों को सूचना दी।

हिंदू संगठनों ने किया प्रदर्शन

विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारी सौरभ देवांगन, बलदाऊ साहू समेत कई कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। उन्होंने विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कंटेनर चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। उनका कहना था कि लापरवाह ड्राइविंग पर प्रशासन को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।

कोतवाली थाना पुलिस ने कंटेनर को जब्त कर चालक को हिरासत में लिया है। चालक से पूछताछ की जा रही है कि हादसे के समय वह नशे की हालत में था या नहीं। पुलिस लापरवाही से वाहन चलाने की धारा के तहत मामला दर्ज कर रही है।