Google Analytics —— Meta Pixel

OTT पर इस झामफाड़ मूवी का बजा डंका, 580 करोड़ी फिल्म को चटाई धूल, टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में नंबर 1 पर किया कब्जा

1-2025-09-825952a62b4b31fde3dd98

Top Trending Film On OTT: साल 2025 की दमदार फिल्म ने ओटीटी पर दस्तक देते ही तहलका मचा दिया है. साथ ही 580 करोड़ की कमाई करने वाली मूवी को पछाड़ते हुए नंबर 1 पर कब्जा कर लिया है.

साल 2025 में कई फिल्मों ने धुआंधार कमाई की. इस बीच एक ऐसी मूवी रिलीज हुई, जिसकी कमाई ने सभी को चौंका दिया. दिलचस्प बात है कि फिल्म में ना कोई हीरो और ना ही कोई हीरोइन. हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, उसका नाम है ‘महावतार नरसिम्हा’.

महावतार नरसिम्हा भारतीय पौराणिक कहानी पर बनी एनिमेटेड फिल्म है, जो 25 जुलाई, 2025 को थिएटर्स में रिलीज हुई थी. बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने बहुत कम कलेक्शन के साथ शुरुआत की. लेकिन फिर इसने कमाई के मामले में ऐसी रफ्तार पकड़ी कि सब हैरान रह गए.

इस फिल्म का डायरेक्शन अश्विन कुमार ने किया है. इस मूवी को Hombale Films और क्लीम प्रोडक्शंस ने मिलकर बनाया है. यह भगवान विष्णु के अवतार नरसिंह (आधा आदमी और आधा शेर) पर आधारित है, जिनमें भक्त प्रह्लाद की कहानी को बयां किया गया है. इस फिल्म ने ऑडियंस को इम्प्रेस कर लिया और फिर बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई हुई|

दिलचस्प बात है कि ‘महावतार नरसिम्हा’ सिर्फ 40 करोड़ रुपये की लागत में बनकर तैयार हुई और इसने दुनियाभर में लागत से 8 गुना से ज्यादा कमाई कर इतिहास रच दिया. बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई के बाद इन दिनों यह मूवी ओटीटी पर भी गदर काट रही है|

अश्विन कुमार के डायरेक्शन में बनी ‘महावतार नरसिम्हा’ 19 सितंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई और इसने 580 करोड़ की कमाई करने वाली ‘सैयारा’ को पीछे छोड़ते हुए टॉप 10 लिस्ट पर कब्जा कर लिया है. ‘महावतार नरसिम्हा’ भारत में नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है|

टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में जगह बनाने से साफ हो गया है कि ‘महावतार नरसिम्हा’ को ओटीटी पर भी खूब प्यार मिल रहा है. अगर आपने अभी तक इस मूवी को नहीं देखा है, तो अब आप घर बैठे आराम से नेटफ्लिक्स पर इसका लुत्फ उठा सकते हैं. ओटीटी पर यह मूवी हिंदी भाषा में भी मौजूद है|

ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘महावतार नरसिम्हा’ फिल्म ने भारत में 298 करोड़ रुपये का ग्रोस कलेक्शन किया. वहीं, दुनियाभर में इसकी टोटल कमाई 326 करोड़ रुपये रही. इस तरह मूवी ने वर्ल्डवाइड बजट से 8 गुना ज्यादा बिजनेस किया है|

‘महावतार नरसिम्हा’ महावतार सीरीज की पहली फिल्म है. इस यूनिवर्स की अपकमिंग फिल्मों में भगवान विष्णु के सभी 10 अवतारों को दिखाया जाएगा. साल 2037 तक इस यूनिवर्स की फिल्में रिलीज होंगी|

 

रीसेंट पोस्ट्स