Google Analytics —— Meta Pixel

डोंगरगढ़ दर्शन यात्रा का शुभारंभ: सीएम साय ने बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

bus

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के धर्म नगरी डोंगरगढ़ के लगभग 1000 फिट ऊंचा पहाड़ों में विराजमान मां बम्लेश्वरी माता के दर्शन के लिए राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री साय ने डोंगरगढ़ दर्शन यात्रा का शुभारंभ किया। उन्होंने यात्रियों की बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

शारदीय नवरात्र के प्रथम दिवस आज मुख्यमंत्री निवास परिसर में माँ बम्लेश्वरी मंदिर, डोंगरगढ़ दर्शन के लिए जा रहे नि:शुल्क बस को रवाना किया। इस अवसर पर दर्शनार्थियों को मंगलमय यात्रा एवं सुगम दर्शन हेतु शुभकामनाएं दी। मातारानी सभी का कल्याण करें, यही कामना है।

डोंगरगढ़ में मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने खास तैयारियां की हैं। कुम्हारी से अंजोरा बाईपास तक एक विशेष कॉरिडोर बनाया गया है, जिससे श्रद्धालुओं को पैदल और वाहन से दर्शन के लिए जाने में सुविधा हो सके। इस मार्ग पर 4 पेट्रोलिंग वाहन चौबीसों घंटे तैनात रहेंगे। ये वाहन न केवल निगरानी करेंगे, बल्कि पीए सिस्टम के जरिए लगातार यह निर्देश देंगे कि पदयात्री सड़क के बाईं ओर चलें। भीड़ नियंत्रण के लिए डोंगरगढ़ में इस बार जिगजैग व्यवस्था की गई है, ताकि भगदड़ जैसी किसी भी स्थिति से बचा जा सके।