खाना देने पहुंचा डिलीवरी बॉय, ग्राहक निकला रोड पर बैठा भिखारी, पेमेंट के साथ दी टिप तो उड़े होश!
Swiggy आज के वक्त में ऑनलाइन सामान मंगवाना बहुत आम हो गया है, लोग घर बैठे अलग-अलग ऐप से चीजों को मंगवा सकते हैं. पर जब बेघर व्यक्ति भी सामान को ऑनलाइन मंगवाने लगे तो हैरान होना लाजमी है. हाल ही में एक डिलीवरी बॉय ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट किया जिसमें वो एक जगह खाना डिलीवर करने पहुंचा है. जब उसने अपने ग्राहक को देखा तो उसके होश उड़ गए क्योंकि वो रोड पर बैठा भिखारी निकला. ये एक वायरल वीडियो है, इस वजह से इसके सच होने की पुष्टि न्यूज18 हिन्दी न हीं करता. मुमकिन है कि ये स्क्रिप्टेड वीडियो हो और रोड पर बैठा व्यक्ति असल में भिखारी नहीं, एक एक्टर हो.
इंस्टाग्राम अकाउंट @rohitvlogster रोहित नाम के एक व्लॉगर का है जो लखनऊ के रहने वाले हैं और ऑनलाइन बाइक कंपनियों में बाइक टैक्सी चलाता है या फिर फूड डिलीवरी ऐप में सामान बेचता है. हाल ही में रोहित ने एक वीडियो पोस्ट किया है जो काफी हैरान करने वाला है. इस वीडियो में रोहित स्विगी की ओर से सामान डिलीवर करने जा रहे हैं. वो रात के अंधेरे में रोड पर खड़े हैं. वो ग्राहक को कॉल करते हैं और उससे पूछते हैं कि कहां आना है. ग्राहक कहता है कि वो रोड पर ही बैठा हुआ है|
ये सुनकर रोहित हैरान हो जाते हैं. जैसे ही वो कुछ दूर आगे बढ़ते हैं, वो देखते हैं कि सड़क किनारे एक भिखारी बैठा है. भिखारी कहता है कि खाना उसी ने ऑर्डर किया था. रोहित ये सुनकर हैरान हो जाते हैं. भिखारी पूछता है कि वो इतना हैरान क्यों हो रहे हैं, क्या वो खाना मंगवाकर नहीं खा सकते? रोहित देखते हैं कि भिखारी के पास 2 मोबाइल फोन हैं. पहले वो ऑनलाइन पैसे देने की बात कहता है, मगर जब उसके नेटवर्क में प्रॉब्लम आती है तब वो कैश देता है. पर रोहित बोलते हैं कि उनके पास चेंज नहीं है, तो भिखाई उन्हें टिप के तौर पर बचे हुए पैसे रख लेने की बात कहता है|
इस वीडियो को 53 लाख व्यूज मिल चुके हैं जबकि कई लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है. एक ने कहा कि ये पूरा वीडियो स्क्रिप्टेड है. वहीं एक ने कहा- “जब भाई तुम R15 से डिलीवरी कर सकते हो तो भिखारी ऑर्डर क्यों नहीं खा सकते!” एक ने कहा- “मेरा देश बदल रहा है, आगे बढ़ रहा है!”|