ऑनलाइन डेटिंग आजकल ऑनलाइन डेटिंग बहुत आम हो गई है, लेकिन यह अक्सर बहुत थकाऊ और परेशान करने वाला काम बन जाता है. बहुत से लोगों को यहां सिर्फ उबाऊ बातें और बेकार के प्रपोजल ही मिलते हैं, जिससे वे बहुत निराश हो जाते हैं. इसी निराशा और पैसों की तंगी से तंग आकर कुछ लोग डेटिंग के नए तरीके ढूंढते हैं. लंदन में रहने वाली 25 साल की लड़की सारा हॉल भी उन्हीं में से एक हैं, जिन्होंने ‘शुगर डेटिंग’ नाम की एक अजीब दुनिया के बारे में खुलासा किया है. सारा ने बताया कि वो उम्र में काफी बड़े और करोड़पति लोगों को ही डेट करती हैं. लेकिन उन्होंने खुलासा किया कि डेट पर जाने के बावजूद वो किसी के साथ रोमांस नहीं करतीं और ना ही पैसे लेकर उनकी रातें रंगीन करती हैं. इसके बावजूद सिर्फ बातचीत के बदले में लोग उनपर पैसे उड़ाते हैं.
कभी अच्छी-खासी नौकरी करने वाली सारा पारंपरिक डेटिंग ऐप्स से परेशान हो चुकी थीं. वे घंटों प्रोफाइल बनाती थीं, लेकिन बदले में सिर्फ ‘हाय’ जैसे बोरिंग मैसेज मिलते थे या लोग मिलने पर तस्वीरों से अलग दिखते थे. साथ ही डेट्स पर पैसे खर्च करने से भी उन्हें परेशानी होती थी, खासकर जब सामने वाला व्यक्ति सही से व्यवहार नहीं करता था. इन सब से तंग आकर सारा ने seeking.com नाम की एक वेबसाइट ढूंढी, जो ‘शुगर डेटिंग’ के लिए है. शूगर डेटिंग यानी अपने से काफी बड़ी उम्र के लोगों को डेट करना. बदले में अच्छा-खासा पैसा भी मिलता है. इस बारे में सारा ने साफ किया कि वह पैसों के लिए किसी के साथ सोती नहीं हैं. वह सिर्फ एक बेहतर साथी (companionship) और अच्छी बातें करने के लिए लोगों से मिलती हैं.
उन्होंने बताया कि उन्होंने अपनी प्रोफाइल में साफ-साफ लिख दिया था कि वह सिर्फ दोस्ती और बेहतर साथी की तलाश (companionship) के लिए इस प्लेटफॉर्म पर हैं और वो किसी के साथ फिजिकल रिलेशन नहीं बनाएंगी. सारा ने बताया कि उनके पास कई तरह के लोग आते हैं. कुछ लोग सिर्फ पैसों के लिए शारीरिक संबंध बनाना चाहते हैं, लेकिन वे उन सबको तुरंत मना कर देती हैं. लेकिन कुछ ऐसे भी लोग हैं जो सिर्फ कम्पेनियनशिप यानी साथी की तलाश में आते हैं. सारा ने बताया कि उन्हें इस वेबसाइट पर एक 61 साल के पूर्व पायलट मिले, जिनकी पत्नी की मौत हो चुकी थी. वो सिर्फ बातें करने के लिए एक साथी की तलाश में थे. वे सारा को महंगे रेस्टोरेंट में खाना खिलाते थे और अपनी कहानियां सुनाते. जब सारा ने उन्हें अपने टैक्स बिल के बारे में बताया, तो वे उन्हें PayPal के जरिए पैसे भी भेजते थे.
इसी तरह सारा को एक 29 साल का शर्मीला लड़का भी मिला, जो डेटिंग करना सीखना चाहता था. उसने सारा से बहुत कुछ सीखा और थैंक्यू के रूप में उन्हें लगभग 60 हजार रुपए का तोहफा दिया. सारा ने कहा कि वह सिर्फ उन लोगों से मिलती हैं जो सच्चे और सम्मानजनक होते हैं. उन्होंने अपनी सुरक्षा के लिए कुछ नियम भी बनाए हैं, जैसे सिर्फ भीड़-भाड़ वाली जगहों पर मिलना और अगर कोई असहज करने वाली बात करता है तो तुरंत वहां से चले जाना. वह अपने पिता से बड़े किसी व्यक्ति को डेट नहीं करतीं और शादीशुदा मर्दों से भी दूर रहती हैं. सारा कहती हैं कि उनके दोस्त भले ही इसे गलत और खतरनाक मानते हों, लेकिन यह उनके लिए एक मज़ेदार अनुभव और पैसों की तंगी से निकलने का एक तरीका है. वह मानती हैं कि यह उनका कोई लाइफटाइम प्लान नहीं है, बल्कि एक तरह की आज़ादी है.