Google Analytics —— Meta Pixel

लापता व्यापारी की कार संदिग्ध हालत नदी किनारे मिला, परिजन सदमे में

nadi

दुर्ग। मोहन नगर थाना क्षेत्र के कादंबरी नगर निवासी अनिल बंसल बुधवार शाम से लापता हैं। बंसल की सफेद वैगनआर कार नंदनी थाना क्षेत्र के डूमा पथरिया के पास नदी किनारे मिली है। 48 वर्षीय बंसल बुधवार शाम को बिना कुछ बताए घर से निकले थे। देर रात तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने मोहन नगर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

बंसल के परिवार में पत्नी और दो बेटियां हैं। वे दो भाइयों में से एक हैं। गुरुवार सुबह उनकी कार नदी किनारे संदिग्ध हालत में मिली। पुलिस ने तुरंत एसडीआरएफ टीम को बुलाया। टीम नाव और गोताखोरों की मदद से नदी में तलाशी अभियान चला रही है। मोहन नगर और नंदनी पुलिस संयुक्त रूप से मामले की जांच कर रही है।

पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। परिवारजन इस घटना के बाद सदमे में हैं। उनका कहना है कि अनिल बंसल ने घर से बिना कुछ बताए अचानक बाहर कदम रखा। वे यह भी नहीं जानते कि वह किस वजह से घर छोड़कर गए। परिवार ने पुलिस से जल्द से जल्द उनका पता लगाने की गुहार लगाई है।

फिलहाल पुलिस के पास केवल कार का सुराग है। एसडीआरएफ की टीम द्वारा चलाया जा रहा तलाश अभियान जारी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अनिल बंसल की तलाश के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है।

रीसेंट पोस्ट्स