वंदे भारत एक्सप्रेस से टकराई गाय, लोको पायलट ने लगाया इमरजेंसी ब्रेक, यात्रियों में मची अफरातफरी
रायपुर। नागपुर से रायपुर आ रही वंदे भारत एक्सप्रेस आज शाम कोटा रेलवे फाटक के पास एक गाय से टकरा गई। इस हादसे में गाय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रेन के इंजन को मामूली नुकसान पहुंचा है।
घटना के दौरान ट्रेन में बैठे यात्रीयों में कुछ देर के लिए हड़कंप की स्थिती पैदा हो गई थी।
घटना के तुरंत बाद ट्रेन के लोको पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका और कंट्रोल रूम को सूचित किया।
इस हादसे के दौरान ट्रेन में सवार यात्रियों में अचानक ब्रेक लगने के कारण अफरातफरी मच गई, लेकिन किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है।