Google Analytics —— Meta Pixel

स्वदेशी ही आत्मनिर्भर भारत का सबसे सशक्त मार्ग :सीएम विष्णुदेव साय

swadisi

रायपुर। आज भारतीय जनता पार्टी के ‘आत्मनिर्भर भारत अभियान’ समारोह में सीएम साय शामिल हुए, उन्होंने कहा, हम सबने स्वदेशी संकल्प पत्र भरते हुए आत्मनिर्भर भारत बनाने का संकल्प लिया।

मेरा दृढ़ विश्वास है कि स्वदेशी ही आत्मनिर्भर भारत का सबसे सशक्त मार्ग है। जब प्रत्येक परिवार स्वदेशी वस्तुओं को अपनाएगा, तभी “हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी” का संकल्प वास्तविकता बनेगा।

इस अवसर पर रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा सीजीएमएसई अध्यक्ष दीपक म्हस्के , भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष राम गर्ग , अल्पसंख्यक बोर्ड के अध्यक्ष अमरजीत छाबड़ा , भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश ठाकुर सहित भाजपा के पदाधिकारीगण, कार्यकर्तागण व गणमान्यजन उपस्थित रहे। यह समारोह सिंधु पैलेस, शंकर नगर में आयोजित हुआ।