Google Analytics —— Meta Pixel

विशेष अभियान “विश्वास” के तहत नशे पर वार, 4 और आरोपी गिरफ्तार

mohan thana

दुर्ग। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “विश्वास” के तहत दुर्ग पुलिस ने एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है। थाना मोहन नगर पुलिस और एसीसीयू टीम की संयुक्त कार्रवाई में चिट्टा (हेरोइन) तस्करी से जुड़े 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

इससे पहले इसी मामले में 15 आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं। अब तक कुल 19 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। लगातार टूट रही सप्लाई चेन पुलिस के अनुसार, चिट्टा बेचने वाले गिरोह के सप्लाई चेन को व्यवस्थित रूप से तोड़ा जा रहा है।

आरोपी संगठित होकर नशे की सप्लाई और बिक्री का काम करते थे। वे पंजाब से चिट्टा मंगवाकर दुर्ग-भिलाई क्षेत्र में नेटवर्क बनाकर इसे बेचते थे। आरोपियों के बीच संपर्क का जरिया व्हाट्सएप कॉल था और पैसों का लेन-देन नकद और ऑनलाइन माध्यमों से होता था।

पुलिस ने ऐसे पकड़ा गिरोह थाना मोहन नगर में दर्ज अपराध क्रमांक 460/2025 (धारा 21(ख), 27 क, 27 एनडीपीएस एक्ट एवं 111(2) ख बीएनएस 2023) की विवेचना के दौरान पुलिस को इन 4 आरोपियों के बारे में जानकारी मिली। 28 सितंबर को भिलाई क्षेत्र में दबिश देकर उन्हें गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इनके कब्जे से 3 मोबाइल फोन भी जब्त किए, जिनका इस्तेमाल नशे के सौदों में किया जा रहा था।