Google Analytics —— Meta Pixel

पुलिस ने बुजुर्ग को ब्लैकमेल कर 15 लाख रुपये वसूलने वाली नौकरानी को किया गिरफ्तार

naukrani

दुर्ग/भिलाई। भिलाई ०३ पुलिस ने एक गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए ७५ वर्षीय बुजुर्ग को डरा धमकाकर 15 लाख रुपये वसूलने वाली अपनी ही नौकरानी को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला ने बुजुर्ग को झूठे यौन शोषण और नाबालिक बेटी के साथ छेड़छाड़ के केस में फंसाने की धमकी देकर लगातार पैसे वसूलने का प्रयास किया।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी, निवासी वार्ड २४ बीएमवाई चरोदा, थाना पुरानी भिलाई, ७५ वर्षीय वरिष्ठ नागरिक एवं बीमार व्यक्ति हैं। वह सेवानिवृत्त रेल कर्मचारी हैं और अपनी पत्नी की मृत्यु के बाद एकाकी जीवन व्यतीत कर रहे थे। घरेलू कामकाज के लिए अगस्त २०१८ में उन्होंने एक महिला को केयर टेकर/नौकरानी के रूप में दस हजार रुपये मासिक वेतन पर रखा।

कुछ वर्षों के बाद, महिला ने घर के काम में लापरवाही शुरू कर दी। खाना पकाने और साफ-सफाई में कोताही बरतने पर प्रार्थी द्वारा उसे समझाने पर महिला ने विवाद शुरू कर दिया और प्रार्थी को धमकी देने लगी। आरोपी ने प्रार्थी से कहा कि यदि उसने उसके अनुसार व्यवहार नहीं किया तो वह बुजुर्ग पर बलात्कार का झूठा मामला दर्ज करवा सकती है और उनकी नाबालिक बेटी के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगा सकती है।

उसने अपने बड़े अधिकारियों से संबंध होने का दावा करते हुए लगातार डराने-धमकाने की कोशिश की। डर और मानसिक दबाव में प्रार्थी ने चेक के माध्यम से तीन लाख, सात लाख और पांच लाख रुपये आरोपी महिला को दिए। इसके बावजूद महिला ने पुन: ४० लाख रुपये की मांग की। इस प्रकार आरोपी ने बुजुर्ग की अकेली जीवन स्थिति का फायदा उठाकर ब्लैकमेलिंग की और लगातार उससे पैसे वसूलते रहे। इस मामले पर थाना पुरानी भिलाई आरोपी महिला को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

रीसेंट पोस्ट्स