Google Analytics —— Meta Pixel

अमिताभ जैन को दी गई विदाई, नए मुख्य सचिव विकासशील ने संभाला पदभार, सीएम साय सहित कैबिनेट ने किया स्वागत

schiv

रायपुर। छत्तीसगढ़ के 13वें मुख्य सचिव के तौर पर आईएएस अधिकारी विकासशील गुप्ता ने आज मुख्य सचिव अमिताभ जैन के सेवानिवृत्त होने के साथ औपचारिक तौर पर पदभार ग्रहण किया. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने मंत्रिमंडल सहयोगियों के साथ अमिताभ जैन को विदाई देने के साथ नए मुख्य सचिव विकासशील का स्वागत करते हुए नए पदभार के लिए शुभकामनाएं दी.

चार सीनियर अधिकारियों- रेणु पिल्ले, सुब्रत साहू, अमित अग्रवाल और मनोज कुमार पिंगुआ को पछाड़कर विकासशील मुख्य सचिव बने हैं. जून 1969 में जन्म लेने वाले विकासशील जून 2029 को 60 साल के होंगे. इस तरह से उनका कार्यकाल करीब 3 साल 9 महीने का रहेगा. संभवत: उनके शेष कार्यकाल को ध्यान में रखते हुए ही सरकार ने उन्हें मुख्य सचिव बनाने का फैसला लिया है.

1994 बैच के आईएएस अधिकारी विकासशील लंबे समय से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर तैनात थे. वे हाल ही में एशियाई विकास बैंक (एडीबी) मनीला में कार्यकारी निदेशक के तौर पर काम कर रहे थे. इस तरह से उनके पास न केवल छत्तीसगढ़ का, बल्कि केंद्र के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्य का लंबा अनुभव है.

माना जा रहा है कि विकास शील की नियुक्ति से ग्रामीण विकास, बुनियादी ढांचे और वित्तीय प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है, क्योंकि एडीबी जैसे वैश्विक संस्थान में उनका अनुभव राज्य की परियोजनाओं को मजबूत करने में सहायक सिद्ध होगा. इससे शासन की योजनाओं के साथ-साथ नीतियों को लेकर स्थायित्व रहेगा.

रीसेंट पोस्ट्स