Google Analytics —— Meta Pixel

पूर्व पति के दोनों बेटों ने मिलकर मां के लिव-इन पार्टनर की कर दी हत्या, दोनों गिरफ्तार

sardar

भिलाई। मंगलवार देर रात दुर्ग जिले के नंदिनी थाना क्षेत्र में लिव-इन रिलेशनशिप हत्या की वजह बनकर सामने आई है। अहिवारा वार्ड क्रमांक-3 नहर पुलिया के पास एक महिला के साथ रह रहे बलविंदर उर्फ बंटी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस ने शक के आधार पर महिला के पूर्व पति के दो बेटों को हिरासत में लिया है।
बिना शादी के पति-पत्नी की तरह रह रहे थे दोनों

पुलिस सूत्रों के अनुसार अहिवारा की रहने वाली महिला कुछ समय पहले अपने पति से अलग हो गई थी। इसके बाद वह बलविंदर नाम के युवक के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। महिला के पूर्व पति को इस रिश्ते पर आपत्ति थी। साथ ही, बलविंदर की दूसरी महिला से करीबी को लेकर संदेह भी गहराता जा रहा था। यही शक बार-बार विवाद की वजह बन रहा था।

मंगलवार रात विवाद इतना बढ़ा कि महिला के पूर्व पति के दो बच्चों ने गुस्से में बलविंदर पर हमला कर दिया। धारदार हथियार (फावड़ा) से किए गए हमले में बलविंदर गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की खबर फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गई।

पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में यह मामला घरेलू रिश्तों में उपजे विवाद से जुड़ा हुआ है। महिला का अपने पति से अलग होकर लिव-इन रिलेशनशिप में रहना और बलविंदर पर चरित्र को लेकर संदेह इस हत्या की पृष्ठभूमि बने।

रीसेंट पोस्ट्स