जेम पोर्टल से होने वाली सरकारी खरीदी पर सीएम साय ने तरेरी आंखें, अधिकारियों से दो टूक कहा- गड़बड़ी सामने आने पर होगी कड़ी कार्रवाई
रायपुर। लगातार जेम पोर्टल से होने वाली सरकारी खरीदी का मुद्दा उठा था. इस मामले को लेकर आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सचिवों और विभागाध्यक्षों की मैराथन बैठक में अधिकारियों को दो टूक कहा कि जेम पोर्टल से होने वाली शासकीय खरीदी में अनियमितता पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
सीएम ने विकसित छत्तीसगढ़ की दिशा में आगे बढऩे के लिए अधिकारियों को विभागीय समन्वय और टीम भावना के साथ काम करने के लिए प्रेरित भी किया.
सड़कों के सुधार और रखरखाव पर दिया जोर
प्रदेश के कई जिलों में लगातार खराब सड़कों का मामला सामने आया था. इस मामले में हाईकोर्ट ने भी संज्ञान लिया है और जल्द ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए थे.
इस मामले में सीएम साय ने सचिवों की मैराथन बैठक में सुगम आवागमन के लिए सड़कों के सुधार और रखरखाव पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में तेजी लाएं, लेकिन गुणवत्ता से समझौता नहीं होनी चाहिए.