Google Analytics —— Meta Pixel

संदिग्ध हालात में मिला युवक का शव,करवा चौथ की रात पत्नी इंतजार करती रही, सुबह लाश मिलने की खबर आई

karwa

दुर्ग। शनिवार सुबह बिजली ऑफिस के सामने एक युवक का शव संदिग्ध हालत में मिला। मृतक की पहचान शिवपारा दुर्ग निवासी अनिल यादव (35) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि किसी ने उसकी हत्या की है। मृतक के शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं।

घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहलई क्षेत्र की है। अनिल यादव की दो बेटियां हैं। परिवार के अनुसार, वह शुक्रवार रात करीब 11 बजे घर से निकला था और वापस नहीं लौटा। उसकी पत्नी करवा चौथ का व्रत होने के कारण देर रात तक उसका इंतजार कर रही थी। अनिल ई-रिक्शा चलाने और पुताई का काम करता था।

घटनास्थल से पुलिस को एक एक्टिवा स्कूटी भी मिली है, जिसे जब्त कर थाने ले जाया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है। घटनास्थल की बारीकी से जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है।शरीर पर चोट के निशान, हत्या की आशंका ,कोतवाली थाना प्रभारी तापेश्वर नेताम ने बताया कि मृतक के शरीर पर चोट के निशान हैं, जिससे हत्या की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।